Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करण औजला शो में टैक्स चोरी के आरोप, सवा करोड़ों से ऊपर का हैं टेक्स लेकिन 27 लाख ही किए जमा

 करण औजला शो में टैक्स चोरी के आरोप, सवा करोड़ों से ऊपर का हैं टेक्स लेकिन 27 लाख ही किए जमा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम की नाक के नीचे हुए इस आयोजन में टैक्स चोरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, निगम को मनोरंजन कर के रूप में महज 27 लाख रुपये ही मिले, जबकि वास्तविक टैक्स सवा करोड़ से ऊपर की देनदारी बताई जा रही है।


    सूत्रों के अनुसार, शो में 20 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई थी। औसत टिकट दर के हिसाब से कुल कलेक्शन करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच आंका जा रहा है। ऐसे में 10 प्रतिशत मनोरंजन कर के हिसाब से नगर निगम को सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक वसूली केवल 27 लाख तक सीमित रही। इस अंतर ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है।


    इंदौर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि आयोजकों पर अब तक कोई ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे निगम की कार्यशैली पर “नरमी” या “लापरवाही” के आरोप लगने लगे हैं। शहर में इससे पहले भी बड़े आयोजनों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई का अभाव लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मामले को और तूल तब मिला जब यह बात सामने आई कि आयोजन से पहले आयोजकों ने एक प्रभावशाली नेता से मुलाकात कर औपचारिक सम्मान दिया था। इसके बाद से ही निगम के “बैकफुट” पर आने की चर्चाएं जोरों पर हैं, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    वहीं, सख्त वसूली के लिए जाने जाने वाले निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आकाश सिंह की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आम नागरिकों से बकाया वसूली के लिए मुनादी और कुर्की जैसे कदम उठाने वाला निगम, इस बड़े मामले में अब तक निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया—यह सवाल शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

     निगम टीम ने जब्त कर लिया था सामान

    रविवार को कार्यक्रम से पहले नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल से साउंड सिस्टम और अन्य सामान जब्त कर लिया थी। इसकी वजह यह सामने आई थी कि आयोजकों ने मनोरंजन कर जमा नहीं कराया था।
    निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टेज पर लगे साउंड सिस्टम समेत कई उपकरण एक-एक कर वाहन में भर लिए। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने टीम को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी।  जानकारी के मुताबिक शो से पहले निगम को मनोरंजन कर जमा नहीं करवाया गया है। इस पर यह कार्रवाई की गई। पंजाबी सिंगर का आज शाम ही शो होना है। शो के लिए 3 हजार से 6 लाख रुपये तक के टिकट की बेचे जाने की बात सामने आ रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts