क्या है Kapil का नया पता...? कपिल शर्मा के नए शो का हुआ ऐलान, अब टीवी नहीं OTT पर हंसेगा इंडिया

क्या है Kapil का नया पता...? कपिल शर्मा के नए शो का हुआ ऐलान, अब टीवी नहीं OTT पर हंसेगा इंडिया
एंटरटेनमेंट डेस्क। कपिल शर्मा ने अपने नए शो का ऐलान कर दिया है। वह एक बार फिर जल्द ही सभी को हंसाने आ रहे हैं। जिस तरह से कपिल शर्मा के शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, इस बार उनका अदांज और पता दोनों ही नया होगा। कपिल शर्मा एंड मंडली ने शो का धमाकेदार प्रोमो भी जारी कर दिया है। ‘द कपिल शर्मा शो’ हर साल SONY TV पर देखा जाता था, अब इसका पता बदल गया है।

पता है क्या ? कपिल का नया पता...

कपिल के नए शो का नाम 'कपिल शर्माज कॉमेडी शो' होगा, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फॉर्मेट से लेकर घर, पता और नाम सब कुछ बदल दिया गया है, लेकिन मंडली पुरानी ही रहेगी। हालांकि, अभी इस शो की स्ट्रीम डेट का एलान नहीं किया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो जारी कर कैप्शन में लिखा- पता है क्या ? कपिल का नया पता...

घर बदला है, परिवार नहीं

प्रोमो में कपिल शर्मा अपनी मैनेजर को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि घर नया है तो सारा सामान भी नया होगा। वह घर के पुराने फ्रिज को हटाने के लिए कहते हैं। जब वह फ्रिज खोलते हैं तो उसमें अर्चना सिंह पूरन बैठकर मिठाई खा रही होती हैं, जिसे देख कॉमेडियन चौंक जाते हैं। वह अपनी मैनेजर से कहते हैं, "इनको किसने बुलाया। एक तो फ्रिज पुराना और उसके अंदर सामान उससे भी पुराना।" फिर कपिल शर्मा की नजर राजीव ठाकुर पर पड़ती है। बाद में जब वह जैसे ही बॉक्स खोलते हैं तो उसमें से कीकू शारदा निकलते हैं और वह बताते हैं कि कृष्णा अभिषेक भी यहां है। फिर कपिल अलमारी खोलते हैं, अलमारी के अंदर कृष्णा संतरे सूंघते नजर आता है, वह कृष्णा को देख गुस्से में बोलते हैं, "मैंने कहा था, कोई भी पुरानी चीज नहीं चलेगी।" जब मैनेजर बोलती हैं कि क्या सबको निकाल दूं। तब कपिल कहते हैं, "नहीं, घर बदला है परिवार नहीं।" इससे साफ है कि घर नया, पता नया, लेकिन परिवार वही होगा। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- भांजी अलीजेह ने खोली सलमान खान की पोल, बोलीं- वह घर में भी पजामा पहनकर ही बैठे रहते हैं, जानें किसिंग सीन पर क्या कहा…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts