People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
    राष्ट्रीय

    Kanpur Violence: 3 FIR... 35 गिरफ्तार... 1000 अज्ञात पर केस, मायावती ने उठाए ये सवाल; जानें पूरा मामला

    Publish Date: 4 Jun 2022, 10:02 AM (IST)Updated On: 4 Jun 2022, 10:34 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    कानपुर के बेकनगंज में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 3 FIR दर्ज हो चुकी है। दो FIR पुलिस ने दर्ज की हैं। एक चंदेश्वर हाते में रहने वाले लोगों की तरफ से दर्ज कराई गई है। FIR में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा।

    हिंसा में 13 पुलिसकर्मी और 30 लोग घायल

    जानकारी के मुताबिक, कानपुर हिंसा में 13 पुलिसकर्मी और हिंसा में दोनों पक्ष के 30 लोग घायल हुए हैं। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही कई दुकानों में लूटपाट भी हुई थी। पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद अब तक 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके की बेगमगंज यतीमखाना नई सड़क इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

    दंगाईयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

    पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के मुताबिक, सभी दंगाईयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ उनकी संपत्ति जब्त होगी और उनके मकानों पर बुलडोजर भी चलेगा। स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने, उपद्रवियों पहचानने में मदद करने की अपील की गई है।

    CM योगी: कठोर कार्रवाई करें...

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कानपुर में हुई घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर की घटना में बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    मायावती ने उठाए ये सवाल

    कानपुर हिंसा मामले को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का प्रतीक है। सरकार को समझना होगा कि शान्ति व्यवस्था के अभाव में प्रदेश में निवेश और यहां का विकास कैसे संभव है? सरकार इस घटना की धर्म, जाति व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वतंत्र व निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटना आगे न हो। साथ ही, लोगों से शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तेजक भाषणों आदि से बचने की भी अपील।

    पुलिस और प्रशासन अलर्ट

    शहर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, पुलिस की धरपकड़ और छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा पीएसी के जवान भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस बवाल के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी की तलाश में जुटी है।

    सपा प्रमुख ने की नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

    कानपुर बवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुएपुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्तानूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है। उसके लिएभाजपा नेता को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।

    नूपुर शर्मा के बयान की वजह से हुई हिंसा!

    दरअसल, नौ दिन पहले यानी 26 मई को एक न्यूज चैनल पर ज्ञानवापी मामले को लेकर हो रही डिबेट में भाजपा नेता नूपुर शर्मा भी मौजूद थीं। इस दौरान पूछे गए एक सवाल पर नूपुर ने पैगंबर साहब पर एक बयान दिया, जिसपर कई मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई। 27 मई : मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने बाजार बंद का आह्वान किया। 28 मई : हयात की तरफ से 3 मई को जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया। 29 मई : हयात को मुस्लिम इलाके के हजारों लोगों का समर्थन मिला। 30 मई : हयात ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। 01 जून : हयात ने 5 जून तक बंदी और जेल भरो आंदोलन टाल दिया, लेकिन बाजार में लगे 3 जून के बंदी के पोस्टर नहीं हटाए गए। 02 जून : बेकनगंज इलाके में फिर दुकानों को बंद करने की अपील की गई। 03 जून : इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, लेकिन यतीमखाना के पास के बाजार में कुछ हिंदू दुकानदारों ने दुकान खोली थीं।

    क्या है पूरा मामला

    कानपुर नगर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में जुमे की नमाज के बाद से कुछ लोगों ने वहां की दुकानों को बंद करने का प्रयास किया, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद पूरे इलाके का माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

    असम :कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

    इंदौर में आग - 6 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट , हादसा

    इंदौर में आग - 6 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट , हादसा

    चैत्र अमावस्या का दिन, जाने 12 राशियों पर क्या होगा असर?

    Aaj Ka Rashifal 18 March:चैत्र अमावस्या का दिन, जाने 12 राशियों पर क्या होगा असर?

    हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

    Peoples Update Special :हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

    गैस किल्लत से होटल-ढाबों में जलीं कोयला-लकड़ी भट्टियां, AQI सात दिन में 45 अंक बढ़ा

    Bhopal AQI :गैस किल्लत से होटल-ढाबों में जलीं कोयला-लकड़ी भट्टियां, AQI सात दिन में 45 अंक बढ़ा

    बीते 5 दिन में पहुंची चार शिकायतें, पत्नी ने कहा चूल्हे पर नहीं बनाएगी खाना...

    सिलेंडर की कमी ने दी विवादों को हवा :बीते 5 दिन में पहुंची चार शिकायतें, पत्नी ने कहा चूल्हे पर नहीं बनाएगी खाना...

    रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

    LPG ने जज के साथ किया अन्याय!रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

    कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

    MP News :कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

    बम भी फूटा, अदालत परिसरों की सुरक्षा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

    कोर्ट की दीवार गिरने से जज घायल हुए :बम भी फूटा, अदालत परिसरों की सुरक्षा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

    रोल्स-रॉयस विंटेज कार से होटल पहुंचे कुलदीप, CM योगी के छुए पैर

    कुलदीप- वंशिका लखनऊ रिसेप्शन :रोल्स-रॉयस विंटेज कार से होटल पहुंचे कुलदीप, CM योगी के छुए पैर

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....