Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा :कांकेर NH30 पर दो ट्रकों की टक्कर, तीन की मौत; जेसीबी से हटाया गया मलबा

छत्तीसगढ़ के कांकेर और महा मुंद जिलों में नेशनल हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा की टक्कर के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी मची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। हादसे सड़क सुरक्षा और हाईवे नियमों की जरूरत को उजागर करते हैं।
कांकेर NH30 पर दो ट्रकों की टक्कर, तीन की मौत; जेसीबी से हटाया गया मलबा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के 3 बजे ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रकों का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर का शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।

    मृतकों की पहचान

    पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन लोग मारे गए। इनमें दो ट्रक सवार और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। मृतकों के नाम-

    • होरी लाल साहू (35 वर्ष), मार्ता बलौदाबाजार
    • अजय साहू (36 वर्ष), मार्ता बलौदाबाजार
    • तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

    हादसे के बाद लगा जाम

    टक्कर के बाद नेशनल हाईवे-30 पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    बता दें कि, दो दिन पहले इसी स्थान पर एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

    Twitter Post

    महासमुंद में परिवार के तीन सदस्यों की मौत

    नेशनल हाईवे-53, आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास भी एक भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह हाइवा ने प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि, तीनों को सड़क पर घसीटते हुए घायल किया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    मृतकों की जानकारी

    हादसे में मारे गए लोगों में के नाम-

    • मंगलू जलक्षत्री (28 वर्ष)
    • तिलक जलक्षत्री (6 साल, पुत्र)
    • श्रवण जलक्षत्री (40 वर्ष)

    सभी आरंग के बागेश्वर पारा के निवासी हैं।

    हादसे के बाद हाइवा चालक फरार

    हाइवा चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार होने वाले हादसे सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को दर्शाते हैं।

    यह भी पढ़ें: अस्पताल में अमानवीयता : नसबंदी के लिए पहुंची महिलाओं के माथे पर चिपका दी पर्चियां, बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और लौटा दिया 

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts