CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में पानी निकालते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गई।
पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में पानी निकालते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय चंदा देवी साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर के पास बने कुएं से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरीं।

    बेटियों ने मचाई चीख-पुकार

    घटना के समय महिला की दो बेटियां वहीं मौजूद थीं। मां को कुएं में गिरते देख दोनों घबरा गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंच गए।

    ये भी पढ़ें: इंदौर हाईकोर्ट में याचिका: जूनियर वकीलों को मिले मासिक स्टायपेंड, शहरी में ₹20 हजार और ग्रामीण में ₹15 हजार की मांग

    रस्सी और सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला

    मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश शुरू की। सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बालको अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    ये भी पढ़ें: CG NEWS : जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    बालको थाने में पदस्थ ASI इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दोनों बेटियां वहां मौजूद थीं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के पति लकवाग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार की जिम्मेदारी चंदा देवी पर ही थी। वह बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती थीं और अपनी 6 बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts