Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कालीचरण की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग की पीठ थपथपाते हैं राहुल गांधी

इंदौर। कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर मप्र में सियासी पारा गरमाया हुआ है। इसी बीच आज भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है। कहा, जहां देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह जैसे नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाने राहुल गांधी खुद जाते हैं। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1478242517434785795[/embed] ये भी पढ़ें: कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री ने जताई आपत्ति; कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन

संतों को भी भाषा की मर्यादा रखना चाहिए: विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संतों को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन मैं मानता हूं कि संतों को भी अपनी भाषा की मर्यादा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात जरूरी है कि संतों को लेकर किसी भी सरकार का सॉफ्ट कॉर्नर होना चाहिए। ये भी पढ़ें: बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय ने 48 सेकंड में लगाए 59 पुशअप, नरोत्तम मिश्रा ने बल्लेबाजी में आजमाया हाथ; मारे चौके-छक्के

...नारे लगाने वालों के पीठ थपथपाने जाते हैं

वहीं कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि एक ओर जहां देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह जैसे नारे लगाने वालों के पीठ थपथपाने राहुल गांधी जाते हैं। कांग्रेस के बड़े नेता और आम आदमी पार्टी के नेताओं की पीठ थपथपाते हैं जो भारत के टुकड़े होने की बात करता है तो पूरा विपक्ष उनकी पीठ थपथपाने की बातें करता है। विजयवर्गीय ने कहा- दूसरी ओर कोई संत अपने दिल की जज्बात बयां करता है तो उनके लिए बोलने का अधिकार सुरक्षित नहीं है। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मापदंड निर्धारित करना, यह सब राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस की तरफ से किया जाता है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts