शपथ लेने के बाद नवनियुक्त जस्टिस अमित लाहोटी बोले-‘कोर्ट ही लोगों की आखिरी उम्मीद है’

जबलपुर हाईकोर्ट में नवनियुक्त जस्टिस अमित लाहोटी ने सोमवार को न्यायाधीश पद की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने कहा कि कोर्ट नागरिकों की आखिरी उम्मीद है और मिली संवैधानिक जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दिवंगत पिता अनिल लाहोटी, मां निर्मला, पत्नी नेहा और बेटे मानव के सहयोग व आशीर्वाद को दिया।
शपथ लेने के बाद नवनियुक्त जस्टिस अमित लाहोटी बोले-‘कोर्ट ही लोगों की आखिरी उम्मीद है’
जबलपुर। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेेक रूसिया ने नवनियुक्त जज अमित लाहोटी को शपथ दिलाई।

जबलपुर। भारत के संविधान की शुरुआत ‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’ से होती है। ये शब्द याद दिलाते हैं कि हर संस्था, हर ऑफिस नागरिकों की सेवा के लिए ही हैं। यदि लोगों को कहीं न्याय नहीं मिलता तो वे कोर्ट आते हैं। कोर्ट ही नागरिकों की आखिरी उम्मीद है। आज जो संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है, मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि उसको पूरी गंभीरता से निभाऊं। यह बात सोमवार को न्यायाधीश के पद की शपथ लेने के बाद जस्टिस अमित लाहोटी ने कही।

एसीजे ने दिलाई शपथ

हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नं. 1 में दोपहर ढाई बजे से आयोजित समारोह में सबसे पहले रजिस्ट्रार जनरल धरमिन्दर सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र (वारंट) को पढ़ा। इसके बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया ने जस्टिस अमित लाहोटी को शपथ दिलाई। इस मौके पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, स्टेट बार काउंसिल की विशेष समिति के सदस्य दीपेन्द्र सिंह कुशवाहा, हाईकोर्ट बार जबलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष अमित जैन, इंदौर बार के अध्यक्ष मनीष यादव, ग्वालियर बार के अध्यक्ष पवन पाठक और हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में जस्टिस लाहोटी को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, बोगोटा समेत कई इलाकों में तेज झटके

‘माता-पिता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा’

जस्टिस लाहोटी ने कहा- पिता स्व. अनिल लाहोटी और निर्मला के आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार भी दिए। पत्नी नेहा और बेटे मानव का जिक्र करते हुए जस्टिस लाहोटी ने कहा कि उन्हें हर कदम पर दोनों का संबल मिला।

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro में होंगे बड़े बदलाव! A20 Pro चिप से लेकर Variable Aperture कैमरा तक, जानें 7 संभावित अपग्रेड

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts