PlayBreaking News

MP News :जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके बंदर बनकर पहुंचे विधानसभा, यह है मामला..!

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस लगातार विधानसभा परिसर में अलग-अलग रूप धारण कर प्रदर्शन कर रही है। सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस नेताओं ने बंदर के हाथ में उस्तरा कहावत का चित्रण करते हुए एक नेता को बंदर बनाकर प्रदर्शन किया।
Follow on Google News
जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके बंदर बनकर पहुंचे विधानसभा, यह है मामला..!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश के कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बंदर के साथ प्रदर्शन किया। दरअसल, विधायकों ने एक कांग्रेस विधायक को बंदर जैसी ड्रेस पहनाई थी और उसके हाथ में उस्तरे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मप्र की सरकार बंदर के हाथ में उस्तरा जैसा काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार युवाओं, किसानों पर उस्तरा चला रही है। 

    बेरोजगारी चरम पर, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल-नेता प्रतिपक्ष

    मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस विधायकों ने तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकदल ने बंदर के हाथ में उस्तरा कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर उस्तरा चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, कानून-व्यवस्था अस्त-व्यस्त है,और किसान न्याय और अधिकारों के लिए तरस रहे हैं।

    आरोप-राजनीतिक स्टंट कर रही है सरकार

    सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल राजनीतिक स्टंट में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकदल जनता की आवाज़ बनकर हर मोर्चे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करता रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सत्र के पहले दिन पूतना बनकर प्रदर्शन किया था। इनमें विधायक सेना पटेल पूतना बनीं थीं। नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस विधायकों ने उस दिन भी सांकेतिक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि यह एक सांकेतिक प्रदर्शन है। हम सदन के अंदर भी यह मामला उठाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने छिंदवाड़ा में मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया। एमवाय अस्पताल में चूहों ने बच्चों को कुतर दिया, बच्चों की मौत हो गई। दूसरे दिन कांग्रेस विधायक चिड़ियों से चुगे हुए खेतों की झांकी लेकर विधानसभा पहुंचे थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts