PlayBreaking News

Vedaa Release Date : कंधे पर बंदूक टांगे नए मिशन पर निकले जॉन अब्राहम, फर्स्ट लुक के साथ पोस्टर OUT; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Follow on Google News
Vedaa Release Date : कंधे पर बंदूक टांगे नए मिशन पर निकले जॉन अब्राहम, फर्स्ट लुक के साथ पोस्टर OUT; इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क। हीरो को मौत के घाट उतारने वाले जॉन अब्राहम अब रक्षक बनकर हीरोइन को बचाने आ रहे हैं। जॉन अब्राहम की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। पहले फिल्म के नाम पर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब उसका ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का नाम वेदा है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी। John Abraham look form vedaa fillm

जॉन लगाएंगे एक्शन का तड़का

जॉन अब्राहम की फिल्म का नाम 'वेदा' है। फिल्म के पहले पोस्टर के साथ उनका पहला लुक भी रिवील कर दिया गया है। फिल्म के लुक से साफ है कि इस बार भी जॉन के फैंस को एक्शन का डबल डोज देखने को मिलने वाला है।

जॉन ने शेयर किया पोस्टर

फिल्म के बारे में बताते हुए जॉन ने इंस्टाग्राम पर लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'इस गर्मी में एक्शन के लिए तैयार हो जाइए।' Nikhil Advani post on film vedaa

निखिल आडवाणी ने दी फिल्म की जानकारी

इस फिल्म को निखिल आडवाणी प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने भी फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "वेदा। इसके लिए इंतजार करिए। उसे एक रक्षक की जरूरत है। उसे एक हथियार मिल गया है।"

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्ममेकर ने सिर्फ दमदार पोस्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। vedaa film heroin look

फिल्म की स्टारकास्ट

जॉन के अलावा फिल्म में एक हसीना का लुक भी सामने आया है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि शारवरी वाघ हैं। 'वेदा' में अभिनेता अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। जॉन अब्राहम ने एक्टिंग के साथ फिल्म का निर्माण भी किया है।

आखिरी बार पठान में दिखे थे जॉन

जॉन को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में एक्स एजेंट के रूप में देखा गया था। उनके इस अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब वह निखिल आडवाणी की आगामी फिल्म में धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। ये भी पढ़ें - Fighter Controversy : फिल्म ‘फाइटर’ को मिला लीगल नोटिस, ऋतिक-दीपिका के लिपलॉक सीन पर मचा बवाल; एयरफोर्स ऑफिसर ने कहा- तुरंत हटाएं
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts