PlayBreaking News

Jammu-Kashmir : श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर... जिस घर में आतंकी फंसे थे उसे जवानों ने आग लगा दी

Follow on Google News
Jammu-Kashmir : श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर... जिस घर में आतंकी फंसे थे उसे जवानों ने आग लगा दी
श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गया, जबकि चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। देखें VIDEO... अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इलाके में अब भी अभियान जारी है।

बडगाम के मागाम में मुठभेड़

श्रीनगर के अलावा जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भी मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को बडगाम के मागाम के मजहामा इलाके में आतंकियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। ये मजदूर जल जीवन परियोजना में मजदूरी कर रहे थे। तभी उन पर फायरिंग कर दी गई। इस घटना में दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मजदूरों की पहचान उस्मान और संजय के रूप में हुई है। ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

16 दिन में जम्मू में बड़े आतंकी हमले

1 नवंबर – बडगाम में 2 गैर कश्मीरियों को गोली मार दी गई थी। 28 अक्टूबर – अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर हमला किया गया था। 25 अक्टूबर – अखनूर में सेना के काफिले पर अटैक किया गया था। 24 अक्टूबर – बारामूला सेना की गाड़ी पर हमला किया गया था। 20 अक्टूबर – गांदरबल टनल प्रोजेक्ट पर काम रहे लोगों पर हमला किया गया था। इस हमले 7 लोगों की मौत हो गई थी। 16 अक्टूबर – शोपियां में गैर स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर; श्रीनगर के खानयार में भी एनकाउंटर जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts