जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड : SDM राजिंदर सिंह और बेटे की मौत, पत्नी व दो अन्य घायल; बोलेरो पर गिरा भारी पत्थर

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड : SDM राजिंदर सिंह और बेटे की मौत, पत्नी व दो अन्य घायल; बोलेरो पर गिरा भारी पत्थर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रियासी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। रामनगर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपने परिवार के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।

    रात के अंधेरे में टूटी पहाड़ की चट्टान

    हादसा शुक्रवार देर रात सलुख इख्तर नाला क्षेत्र में हुआ। SDM राजिंदर सिंह राणा (JKAS 2011 बैच) अपने परिवार के साथ धर्मारी से पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पहाड़ी रास्ते में सलुख इख्तर नाला के पास पहुंची, तभी अचानक लैंडस्लाइड हुआ और एक विशाल पत्थर बोलेरो गाड़ी पर गिर पड़ा। इस हादसे में SDM और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

    पत्नी और दो रिश्तेदार घायल

    हादसे में SDM की पत्नी और उनके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    डॉक्टर बोले- हमने एक युवा अधिकारी खो दिया

    रियासी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दो एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। कुल छह लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद है कि हमने एक होनहार अधिकारी को इस हादसे में खो दिया है।"

    LG मनोज सिन्हा ने जताया गहरा शोक

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद हादसे पर X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा- रियासी में हुए भूस्खलन से अत्यंत दुखी हूं, जिसमें हमने एक बेहतरीन अधिकारी राजिंदर सिंह (JKAS 2011), SDM रामनगर और उनके बेटे को खो दिया। यह त्रासदी दिल दहला देने वाली है। शोकसंतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।

    पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का कहर

    प्रशासन ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    लद्दाख में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

    कुछ दिन पहले लद्दाख के दुर्बुक इलाके में भी लैंडस्लाइड का ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें सेना के वाहन पर पत्थर गिरने से दो सैन्यकर्मियों- लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और नायक दलजीत सिंह की मौत हो गई थी। तीन अन्य अफसर घायल हुए थे। यह हादसा भी पहाड़ी रास्ते में फायरिंग रेंज जाते वक्त हुआ था।

    ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी; 6 दिनों में तीसरा एनकाउंटर

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts