अब अंडों पर भी दिखेगी एक्सपायरी डेट!1 अप्रैल से नया नियम होगा लागू

उत्तर प्रदेश सरकार ने अंडों की बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब 1 अप्रैल से दुकानदार फ्रेश अंडा कहकर पुराना माल नहीं बेच पाएंगे। हर अंडे पर उत्पादन डेट और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।
हर व्यापारी के लिए जरूरी नियम
- 1 अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट और उत्पादन तिथि की मुहर लगाना अनिवार्य होगा।
- दुकानदार अब बिना एक्सपायरी डेट वाले अंडों की बिक्री नहीं कर सकेंगे।
- ग्राहक खुद अंडों की ताजगी चेक करके खरीद सकेंगे।
- यह नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है।
अंडे फ्रेश कब तक रहते हैं?
ये भी पढ़ें: देशद्रोही का खुलासा! नौसेना का जवान निकला पाक जासूस, आगरा से किया गिरफ्तार
- सामान्य तापमान (लगभग 30 डिग्री) में अंडे सिर्फ 2 हफ्तों तक फ्रेश रहते हैं।
- फ्रिज या ठंडी जगह में रखने पर अंडों की ताजगी लगभग 5 हफ्ते तक बनी रह सकती है।
- पुराने अंडों को खाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए यह नियम जरूरी है।
नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
यदि कोई व्यापारी अंडों पर मुहर नहीं लगाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ऐसे अंडे जप्त या नष्ट किए जा सकते हैं।
- यूपी में केवल दो कोल्ड स्टोरेज हैं- एक आगरा में और दूसरा झांसी में।
- ध्यान रहे, अंडों को कभी सब्जियों के साथ कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जाता।
कैसे पता करें कि अंडा एक्सपायरी है?
अंडों की तजगी और एक्सपायरी पता करना अब आसान है। सबसे पहला तरीका है पानी का टेस्ट- एक कटोरी में पानी भरकर अंडा डालें। अगर अंडा डूब जाए और सीधे रहे, तो यह ताजा है; अगर एक सिरे से ऊपर उठे, तो थोड़ा पुराना है। अगर पानी में तैरने लगे, तो वह खराब हो चुका है। दूसरा तरीका है सुगंध से चेक करना- अंडा फोड़कर उसकी खुशबू लें। अगर तेज या खराब गंध आए, तो यह नहीं खाना चाहिए। तीसरा तरीका है दिखावट देखकर पहचानना- ताजा अंडे का सफेद हिस्सा गाढ़ा और योल्क गोल और चमकदार होता है, जबकि पुराना अंडा पतला और पानी जैसा दिखाई देता है।











