Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गूगल ने किया बड़ा खुलासा :खतरे में 3.5 अरब यूजर्स का डेटा, हो सकता है गायब...

गूगल ने सभी यूजर्स को तुरंत अलर्ट करते हुए कहा है कि लोग अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करते रहें किसी भी अंजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें।ब्राउजर पर जो भी सिक्योरिटी अपडेट्स आते है उन्हें नजरअंदाज न करें।
Follow on Google News
खतरे में 3.5 अरब यूजर्स का डेटा, हो सकता है गायब...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेट पर जानकारी पहुंचाने वाले सर्च इंजन गूगल की दी चेतावनी से हड़कंप मच गया है, जिस कारण गूगल ने यूजर्स को वार्निंग जारी की है। दुनिया भर के फेमस सर्च इंजन के यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है, गूगल ने अपने ब्राउजर क्रोम को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी कर दी है। रिपोर्ट्स की माने तो, गूगल क्रोम में कुछ नई कमजोरियों के कारण साईबर हैकिंग की आशंका है, जिससे करीब 3.5 अरब यूजर्स “Zero Day” के साईबर अटैक का शिकार बन सकते हैं।

    क्या है “Zero Day” का पूरा मामला ? 

    गूगल क्रोम में खतरनाक सिक्योरिटी की परेशानीयां देखी गई हैं, जिन्हें “Zero-Day Vulnerabilities” कहा जा रहा है। ये ऐसी कमजोरियां होती हैं जिनका फायदा हैकर्स तुरंत उठा सकते हैं, इससे पहले कि सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हो पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कमियों के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स के डिवाइस में घुसकर डेटा चुरा सकते हैं या खतरनाक कोड चला सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदना हो सकता है महंगा: Vivo और Oppo बढ़ा सकते हैं अपने फोन की कीमतें

    क्यों है यूजर्स को इतना बड़ा खतरा?

    गूगल क्रोम सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है अरबों यूजर्स की पर्सनल जानकारी इसमें सेव रहती है बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और निजी डेटा हो सकता है लीक इसी वजह से यह खतरा ग्लोबल लेवल पर बड़ा साइबर संकट बन सकता है।

    यूजर्स के लिए दी गई सलाह?

    गूगल ने सभी यूजर्स को तुरंत अलर्ट करते हुए कहा है कि लोग अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करते रहें किसी भी अंजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें।ब्राउजर पर जो भी सिक्योरिटी अपडेट्स आते है उन्हें नजरअंदाज न करें। एक्सपर्ट्स का कहना है, कि अगर समय रहते अपडेट नहीं किया गया।

    तो हैकर्स आपका अकाउंट हैक करके बैंकिंग डिटेल्स चुरा सकते हैं। जिससे पूरा डेटा गायब या लीक हो सकता है। अगर आप भई क्रोम का इस्तेमाल करते है तो यह आपको एक बड़े खतरे से बचा सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts