Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : नौशेरा में LoC के पास बारूदी सुरंग में ब्लास्ट, सेना के 6 जवान घायल

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर : नौशेरा में LoC के पास बारूदी सुरंग में ब्लास्ट, सेना के 6 जवान घायल
जम्मूजम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम इलाके में स्थित एक गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से सेना के छह जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय जवान गश्त पर थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर नौशेरा सेक्टर में खंबा फोर्ट के पास एक जवान का पैर गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर रखे जाने के कारण यह विस्फोट हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं और इससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts