Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : LoC के पास घुसपैठिया मारा गया, BSF ने दी चेतावनी, नहीं रुका तो मारी गोली; आरएस पुरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर : LoC के पास घुसपैठिया मारा गया, BSF ने दी चेतावनी, नहीं रुका तो मारी गोली; आरएस पुरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह घटना 4 और 5 अप्रैल की रात की है। जवानों ने अब्दुलियां पोस्ट के पास सीमा पार करता हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति देखा।

BSF ने दी चेतावनी, फिर भी नहीं रुका

BSF के अनुसार, जवानों ने घुसपैठिए को पहले चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका और भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से जवानों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहचान और मकसद की जांच जारी

बीएसएफ ने बताया कि घुसपैठिए की पहचान और उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

1 अप्रैल को भी हुई थी घुसपैठ की कोशिश

इससे पहले 1 अप्रैल को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना ने 4-5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। उसी दिन LoC पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन भी हुआ था।

फायरिंग और माइन ब्लास्ट के बीच घुसपैठ की कोशिश

1 अप्रैल को LoC के पास तीन माइन ब्लास्ट हुए और पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। इसी दौरान आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग में 4-5 घुसपैठियों को मार गिराया।

भारतीय सेना की कड़ी निगरानी

सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी की और 2021 के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सेना कड़ी निगरानी कर रही है।

कठुआ और राजौरी में तलाशी अभियान

इधर, कठुआ और राजौरी जिलों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। राजौरी के सिया बदराई इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन किया गया। यह वही इलाका है जहां जून 2024 में शिव खोरी से लौट रही बस पर आतंकी हमला हुआ था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts