PlayBreaking News

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सुरक्षाबलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सुरक्षाबलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर उप-जिले में गुरुवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया। इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। आतंकवाद विरोधी अभियान इस समय सोपोर के चेक मोहल्ला नौपोरा में जारी है।

इलाके में दो आतंकवादी फंसे

कश्मीर पुलिस ने ‘‘एक्स‘' पर एक पोस्ट में कहा, 'पीडी सोपोर के क्षेत्र में चेक मोहल्ला नौपोरा में एक मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चे पर हैं। आगे की जानकारी दी जाएगी।' सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि इलाके में दो आतंकवादी फंसे हुए हैं। https://twitter.com/KashmirPolice/status/1783502513037255059

आतंकियों ने की फायरिंग

कश्मीर में गत दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है। बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान आज भी जारी रहा। ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा और बीबीसी छापों पर अमेरिका की मानवाधिकार हनन रिपोर्ट, भारत ने आपत्ति जताते हुए बताया बेहद पक्षपातपूर्ण, इग्नोर करने की दी सलाह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts