जालंधर- लुधियाना बाईपास में दलित संगठनों का चक्काजाम, IPS पूरन सुसाइड केस में जिम्मेदारों की गिरफ्तारी पर अड़ा संगठन

लुधियाना। हरियाणा के लुधियाना में दलित संगठनों ने जालंधर बायपास पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे जालंधर से लुधियाना आने जाने वाले कई वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आएंगी और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनेगी। दरअसल यह प्रदर्शन हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले को लेकर हो रहा है।
दतिल संगठनों की मांग: जिम्मेदार अफसरों पर हो कार्रवाई
आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर किए जा रहे चक्काजाम में दलित संगठनों की मांग है कि इस मामले में जिन भी अफसरों के नाम आईपीएस ने सुसाइड नोट में दिए थे, उन सभी को पुलिस गिरफ्त में लिया जाए। दरअसल उन्होंने बताया कि आरोपियों को अरेस्ट न करने की वजह से पूरे दलित समाज में आक्रोश है। वहीं इस प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) व पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव करेंगे।
हालांकि प्रदर्शन में पहुंचे भावाधस के नेता चौधरी यशपाल ने कहा कि इस चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।
काले झंडे लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन पर शामिल होने आए के लिए प्रदर्शनकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। चक्काजाम से पहले पुलिस नेशनल हाईवे पर पहुंच गई है। प्रदर्शनकारी यहां काले झंडे लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग हाथों में तख्तियां लेकर दिखाई दिए। आक्रोश लोगों ने डीजीपी कपूर के फोटो पर चप्पल बरसाई। हालांकि पुलिस आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है।
हाईवे जाम किया तो बढ़ेगी मुश्किलें
- दलित संगठनों ने अगर सिर्फ जालंधर बाईपास चौक जाम किया तो इससे सिर्फ शहरवासी ही परेशान होंगे। जालंधर बाईपास चौक जाम होने से घंटाघर से सलेम टाबरी की तरफ जाने वाला ट्रैफिक में रुकावट आएगी। इसके अलावा ओल्ड जीटी रोड से घंटाघर एलिवेटेड रोड की तरफ से जाने वाले लोग भी जालंधर बाईपास चौक नहीं पहुंच सकेंगे। काराबारा चौक, बहादुर के रोड, सब्जी मंडी, दाना मंडी व शिवपुरी चौक में ट्रैफिक जाम हो सकता है।
- लेकिन संगठनों ने नैशनल हाइवे 44 यानि जालंधर बाईपास के ऊपर हाइवे जाम किया तो लोगों की मुसीबतें ज्यादा बड़ सकती हैं। जालंधर बाईपास के नजदीक हाइवे जाम होने से लुधियाना जालंधर के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाएगी।




















