UP में PNG पाइपलाइन फटी :JCB की चपेट में आने से हादसा, 700 घरों की रोकी गई सप्लाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीवर लाइन खुदाई के दौरान बड़ी घटना सामने आई है। यहां सीवर लाइन की खुदाइ के दौरान अचानक PNG पाइपलाइन फट गई जिसके बाद कुछ ही मिनटों में तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। मौके पर मैंटेनेंट टीम को सूचना दी गई, टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मरम्मत कार्य में लग गई और करीब 2 घंटे बाद इस पर काबू पाया जा सका।
700 घरों की रोकी गई गैस सप्लाई
इस हादसे के दौरान करीब 700 घरों की पाइपलाइन रोकी गई। जिससे लोगों को कुछ घंटो तक मुसीबत झेलनी पड़ी। वहीं इससे पहले रतनलाल नगर में प्लांट में अंडरग्राउंड खुदाई के बैकहो लोडर की चपेट में कुछ पेड़ और बिजली के खंभों के बीच फंसकर सैलून कारीगर की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब PNG पाइपलाइन फटने की घटना ने इलाके में एक बार फिर कोहराम मचा दिया है।
यह भी पढ़ें: UP : पूर्व सपा विधायक विजय के घर में ब्लास्ट, तीन मंजिला मकान डगमगाया, 6 लोग जख्मी, बाल बाल बची पत्नी
शाम 4 बजे दोबारा शुरू हुई PNG लाइन
जहां घटना में स्थानीय लोगों ने यूपी 112 और PNG के टोल फ्री नंबर पर घटना की सूचना दी। मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक माही खान ने कहा कि उन्हें दोपहर में तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट पर पीएनजी पाइपलाइन फटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मैंटेनेंस टीम को घटनास्थल भेजा गया इस दौरान करीब 2 घंटे तक मरम्मत कार्य जारी रहा जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
कानपुर के कर्रही रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीवर लाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान भूमिगत PNG लाइन का पाइप अचानक फट गया। घटना जरौली फेज-वन स्थित बालाजी मंदिर के पास की है, जहां जेसीबी मशीन से काम किया जा रहा था।
मजदूर मौके से भागे, इलाके में दहशत
गैस रिसाव होते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी के डर से सभी मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं। हालांकि मैंटेनेंस टीम के मरम्मत कार्य के बाद घटना नियंत्रण में है।











