Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैबिनेट में 5 बड़े फैसलों पर मुहर:जयपुर मेट्रो फेज-2 को हरी झंडी, किसानों को करोड़ों की सब्सिडी

केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 1.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पांच बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई, कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।
जयपुर मेट्रो फेज-2 को हरी झंडी, किसानों को करोड़ों की सब्सिडी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकार के इन फैसलों में किसानों के लिए सब्सिडी, औद्योगिक विकास, मेट्रो विस्तार और ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का मकसद देश की अर्थव्यवस्था को गति देना और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाना है।

    किसानों के लिए सब्सिडी 

    सरकार ने खरीफ सीजन के लिए डीएपी और अन्य उर्वरकों पर सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है। इस पर करीब 41 हजार 534 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। DAP की बोरी पहले की तरह 1350 रुपये में ही उपलब्ध कराई जाएगी।

    ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें अब किसको मिला टिकट

    राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को मंजूरी

    औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को फंड दिया गया है। इस परियोजना के लिए सरकार ने 79 हजार 459 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे राजस्थान में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह प्रोजेक्ट देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

    ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ का 1600 करोड़ धमाका : रणवीर की सक्सेस पर दीपिका की चुप्पी क्यों? ट्रोलिंग के बाद दिया करारा जवाब

    जयपुर मेट्रो फेज-2 को हरी झंडी

    जयपुर में ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिली है। करीब 41 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 13,038 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर और सुगम होगी। लाखों यात्रियों को रोजाना तेज और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

    हाइड्रो प्रोजेक्ट को स्वीकृति 

    ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। 1,720 मेगावाट क्षमता वाले इस प्रोजेक्ट पर 26,070 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts