Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bus Accident:जयपुर में एक और बस हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी भीषण आग, 3 की मौत, कई लोग झुलसे

गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।
Follow on Google News
जयपुर में एक और बस हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी भीषण आग, 3 की मौत, कई लोग झुलसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। राज्य में बस हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को बस के हाईटेंशन लाइन में आने से भीषण हादसा हो गया। दरअसल मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे बस में करंट आ गया, और आग लग गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 10 मजदूर झुलस गए हैं। जानकारी सामने आई कि बस में कई गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें विस्फोट हुआ है। यह मामला जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर लाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    SMS अस्पताल में अलर्ट जारी

    बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे हैं। अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। सूचना पर तत्काल जिला पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी रवाना हो चुकी हैं। वहीं आग लगने से स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

    मृतकों में यूपी के मजदूर शामिल

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस यूपी से जयपुर आई थी। इसमें सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। हादसे में पीलीभीत (UP) के रहने वाले नसीम (50) पुत्र अली हुसैन और सहीनम (20) पुत्री नसीम की मौत हो गई। वहीं, एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।

    सुरक्षा नियमों में बड़ी लापरवाही

    राजस्थान में लगातार बढ़ते बस हादसों में सुरक्षा नियमों में कई बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। मंगलवार के हादसे में सामने आया कि बस की हाईट हाईटेंशन लाइन से ज्यादा थी। लाइनें काफी नीचे थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला प्रशासन को कई बार इस बारे में सूचित किया गया लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। साथ ही ईट भट्टा मालिकों पर लापरवाही के भी आरोप लग रहे हैं। 

    देश में पिछले 14 दिनों में पांचवा बड़ा हादसा

    1. 14 अक्टूबर- जैसलमेर-जोधपुर हाईवे में एसी स्लीपर बस में आग, 22 की मौत
    2. 24 अक्टूबर-कुरनूल में एसी बस से बाइच टकराने के बाद भीषण आग, 20 लोगों की मौत
    3. 25 अक्टूबर-मध्य प्रदेश के अशोकनगर में आग, कोई नुकसान नहीं
    4. 26 अक्टूबर-लखनऊ में हादसा, सभी यात्री सुरक्षित
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts