PlayBreaking News

Jabalpur News :सवा सौ गायों ने लिया शरबत का लुत्फ, 3 क्विंटल तरबूज भी खाए!

जबलपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में बनी नई गो शाला का लोकार्पण रविवार को शंकराचार्य सदानंद महाराज ने किया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने गो शाला संचालन की व्यवस्थाओं की सराहना की।
Follow on Google News
सवा सौ गायों ने लिया शरबत का लुत्फ, 3 क्विंटल तरबूज भी खाए!

जबलपुर। ऐसी तपती गर्मी में जबकि इंसानों को पानी पिलाने की कहीं कोई सार्वजनिक व्यवस्था नजर नहीं आती तो ऐसे में मूक गौवंश को कोई रूह अफजा शरबत पिलाए और तरबूज खिलाए इससे अच्छी बात और क्या होगी। ये नजारा देखने मिला रविवार को परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में जहां श्री गुरू कृपा गो सेवा समिति की नई गोशाला का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरू शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा आयोजन में शामिल हुए।

तन्खा ने दी गोशाला के लिए राशि

आयोजन की खास बात यह रही कि इस अवसर पर गोशाला की  सवा सौ गायों के लिए एक हौज में  रूह अफजा  शरबत की 30बड़ी बोतलें और एक बोरी ग्लूकोज पावडर घोला गया। जिसका लुत्फ गोवंश ने उठाया। वहीं 3 क्विंटल तरबूज भी गायों को खिलाए गए। इस सप्लीमेंट फूड के अलावा उनके नियमित आहार में सर्वश्रेष्ठ दाना जिसे भूसे में मिलाकर दिया गया है। नवनिर्मित गोशाला के लिए राज्यसभा सांसद तन्खा ने अपने फंड से राशि दी थी जिसके फलस्वरूप यह नया निर्माण संभव हो सका है।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद महाराज,आचार्य महामंडलेश्वर पंच अग्नि पीठाधीश्वर रामकृष्णानंद महाराज,महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज का भी आगमन हुआ।

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का दावा : ‘इंट्यूशन’ से सुलझा गुमशुदा बच्चे का केस, कुछ घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस

गोवंश को आहार देना यज्ञ सा पुण्य : शंकराचार्य

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि असहाय, वृद्ध गोवंश को आहार देने से वहीं पुण्य प्राप्त होता है जो  यज्ञ कराने से मिलता है। उन्होंने ऐसे गोवंश जिन्हें लोग छोड़ देते हैं,बीमार या वृद्ध होते हैं,की सेवा करने पर श्री गुरू कृपा गो सेवा समिति की सराहना की।

ऊर्जा लेकर जाता हूं : तन्खा

इस अवसर पर तन्खा ने कहा कि आश्रम में गो सेवा के लिए जो भी प्रयास बने हमने किए यहां आकर हमें ब्रम्हलीन पूज्य महाराजश्री की स्मृति आती है और दिल्ली की आपाधापी भरी जिंदगी में रोज की व्यस्तताओं के बीच ऊर्जा मिलती है। यहां आकर मैं अपने लिए ऊर्जा लेकर जाता हूं।

ये भी पढ़ें: 'उम्मीद है मरूंगी नहीं' कलावा काटकर फंसी अपूर्वा मखीजा, सोशल मीडिया पर मिली बददुआएं !

गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगे : अखिलेश्वरानंद

इस अवसर पर महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरे देश में गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। गो संरक्षण किया जाना चाहिए। जिस प्रकार शेर के शिकार पर सजा का प्रावधान है गौवध पर भी होना चाहिए।

भूमि का सदुपयोग हुआ : ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद

इस अवसर पर जगद्गुरू शंकराचार्य द्वय के निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद महाराज ने कहा कि हमने पहले इस भूमि को देखा था और अब जब यहां गौशाला का नवीन निर्माण देखा तो बहुत अच्छा लगा,भूमि का सदुपयोग अच्छी तरह से किया गया है। उन्होंने समिति की सराहना की।

इन्होंने भी किया संबोधित

इनके अतिरिक्त पंच अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर रामकृष्णानंद महाराज,पूर्व मंत्री एनपी प्रजापति आदि ने भी कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में शंकराचार्य महाराज ने गोसेवा के लिए उत्कृ ष्ठ योगदान पर चिकित्सक दल सहित अन्य जनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम समाप्ति पर श्री गुरू कृपा गोसेवा समिति की संचालक व अध्यक्ष कल्याणी पाण्डेय,कोषाध्यक्ष आनंद ज्योति पाठक ने समस्त अतिथियों व सहयोगियों के प्रति अपना आभार जताया। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts