Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

'उम्मीद है मरूंगी नहीं...'कलावा काटकर फंसी अपूर्वा मखीजा, सोशल मीडिया पर मिली बददुआएं !

इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का कोचेला 2026 से जुड़ा वीडियो विवादों में है, जहां उन्होंने कलावा काटते हुए मजाक किया। इस पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अपूर्वा अपने बेपरवाह अंदाज में नजर आ रही हैं और अब तक उन्होंने इस पर कोई सफाई नहीं दी है।
Follow on Google News
कलावा काटकर फंसी अपूर्वा मखीजा, सोशल मीडिया पर मिली बददुआएं !
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपने द  रिबेल किड यानि अपूर्वा मखीजा का नाम जरूर सुना होगा। अपनी बोल्डनेस और फनी व्लॉग्स के लिए पॉपुलर अपूर्वा का नाता कंटेंट से कम और विवादों से ज्यादा होता जा रहा है। अभी हाल ही में वे समय रैना के के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो की कॉन्ट्रोवर्सी से बाहर निकली ही थीं कि उन्होंने एक और पंगा मोल ले लिया है। इस बार मामला उनके आउटफिट और धार्मिक आस्था के बीच का है।

    कोचेला 2026: एस्थेटिक लुक के आगे कलावा बना कांटा!

    कैलिफोर्निया में चल रहे मशहूर 'कोचेला म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल 2026' का खुमार हर तरफ छाया हुआ है। दुनिया भर के इंफ्लुएंसर्स वहां पहुंच रहे हैं और अपूर्वा भी उसी भीड़ का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपने फैंस के लिए वहां के ढेर सारे व्लॉग्स और आउटफिट लुक्स शेयर किए। लेकिन एक वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा दी।

    हुआ ये कि अपने कोचेला लुक को परफेक्ट और एस्थेटिक बनाने के चक्कर में अपूर्वा को अपनी कलाई पर बंधा लाल धागा यानि कलावा चुभने लगा। उन्होंने व्लॉग में कलावा काटते हुए कहा कि यह धागा उन्हें पंडित जी ने दिया था और इसे न उतारने की सलाह दी थी। लेकिन अपूर्वा के लिए उनके आउटफिट का लुक धर्म और आस्था से ऊपर था। उन्होंने कैंची चलाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरे और कोचेला के बीच में कोई भी नहीं आ सकता... मैंने धागा काट दिया है, उम्मीद करती हूं मरूंगी नहीं।'

    ये भी पढ़ें: उज्जैन में इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि; पिंडदान के साथ शुरू किया नया जीवन

    यूजर्स बोले- ‘अब शुरू होगा तुम्हारा डाउनफॉल’

    अपूर्वा का यह अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन हेट कमेंट्स से भर गया। लोग उन्हें धर्म का अनादर करने के लिए खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। किसी ने तंज कसते हुए लिखा, ‘आज धागा काटा है, कल अगला वीडियो आएगा कि कैसे कोचेला से सीधे अस्पताल पहुंची। ‘वहीं कुछ यूजर्स तो इतने गुस्से में थे कि उन्होंने इसे 'पाप' तक करार दे दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तुमने बहुत गलत किया, अब देखना तुम्हारे साथ क्या होता है।’ वहीं जब अपूर्वा ने अगले व्लॉग में बताया कि उन्हें कोचेला जाने के लिए गाड़ी मिलने में दिक्कत हो रही है, तो लोगों ने तुरंत इसे 'इंस्टेंट कर्मा' कह दिया।

    Breaking News

    अपूर्वा का बेपरवाह अंदाज: ‘मुझे कोई नहीं बिगाड़ पाया’

    इतने हंगामे के बावजूद अपूर्वा अपने चिर-परिचित 'विद्रोही' अंदाज में ही नजर आ रही हैं। उन्होंने सीधे तौर पर इस विवाद पर कोई माफीनामा तो जारी नहीं किया, लेकिन अपने अगले वीडियो में एक डायलॉग जरूर मार दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे बिगड़े होने की बातें तो सब करते हैं, लेकिन मुझे बिगाड़ आज तक कोई नहीं पाया है।’ अब देखना ये है कि क्या अपूर्वा इस पर कोई सफाई देंगी या फिर उनकी ये 'रिबेल' इमेज उन पर भारी पड़ जाएगी।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    icon

    Latest Posts