PlayBreaking News

Jabalpur News : कबाड़ गोदाम में विस्‍फोट, एक मजदूर की मौत, गोदाम का मालिक गिरफ्तार, बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी

Follow on Google News
Jabalpur News : कबाड़ गोदाम में विस्‍फोट, एक मजदूर की मौत, गोदाम का मालिक गिरफ्तार, बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी
जबलपुर। आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया की एक कबाड़ गोदाम में गुरुवार दोपहर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई है। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आर्मी का ऑमनेशन बॉक्स देखते समय धमाका हुआ है। इसमें पेटी में आर्मी के डिफ्यूज बम थे। पुलिस ने गोदाम मालिक कपिल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधारताल थाना पुलिस और बम स्क्वॉड घटनास्थल की जांच कर रही है।

कबाड़ उतारते समय हुआ धमाका

घटना अधारताल थाना इलाके के कंचनपुर इलाके की है। मृतक का नाम राजा चौधरी (22) निवासी लालमाटी बताया गया है। यह कारखाना 15 सालों से कपिल जैन चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक सुरक्षा संस्थान के कॉन्ट्रेक्टर से कबाड़ खरीदा था। इसमें आर्मी के डिफ्यूज बम थे। जब यह कबाड़ उतारा जा रहा था उसी समय विस्फोट हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर शहर का पुलिस और प्रशासन के अध‍िकारी समेत एसपी मौजूद हैं। https://x.com/psamachar1/status/1813855430566941010

पुलिस ने गोदाम किया सील

पुलिस ने फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। जबलपुर स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। जिस समय ये हादसा हुआ बाकी के कर्मचारी गोदाम के बाहर चाय पीने के लिए गए थे। कर्मचारी राजा चौधरी कबाड़ से भरी पेटी को एक स्थान से दूसरे स्थान रख रहा था, तभी ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी। घायल हालत में राजा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें- INDORE NEWS : शाजिया बन गई सपना, अमीना बन गई अमृता और मुबारक बन गए मुकेश, 14 लोगों ने अपना धर्म बदला, एक महीने में दूसरी बार सामूहिक धर्म परिवर्तन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts