Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई, शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई, शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं। अमोल का पार्थिव शरीर जबलपुर लाया जा रहा है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पोस्टमार्टम से होगा मौत की वजह का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, अमोल की शनिवार को तबियत खराब हो गई थी और उसके बाद रविवार को उनका निधन हो गया है। अभी मृत्यु का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होगा। दिल्ली में अमोल सक्सेना फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं। [caption id="attachment_120356" align="aligncenter" width="600"] परिवार के साथ अमोल सक्सेना।[/caption]

कलेक्टर की बेटी भी दिल्ली में हैं

कलेक्टर दीपक सक्सेना की एक बेटी भी है, जो दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वहीं बताया जा रहा है कि अमोल की शनिवार को तबियत खराब हो गई थी। लेकिन उनका निधन हो गया है।

सीएम ने जताया दुख

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा- ''जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ।।ॐ शांति।।" ये भी पढ़ें-MP में नौतपा के आखिरी मिली गर्मी से राहत, पृथ्वीरपुर-बिजावर में पारा 45 के पार; इन जिलों में हुई बारिश मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts