PlayBreaking News

इंदौर दूषित पानी कांड:जांच आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, विस्तृत रिपोर्ट के लिए एक महीने का समय

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले की जांच के लिए बनाए गए आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पेश कर दी है।
Follow on Google News
जांच आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, विस्तृत रिपोर्ट के लिए एक महीने का समय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले की जांच के लिए बनाए गए आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पेश कर दी है।अदालत ने आयोग को मामले की विस्तृत जांच कर अंतिम रिपोर्ट पेश करने के लिए एक महीने का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।

    90 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल

    इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने अदालत में दलील रखते हुए कहा कि घटना को करीब 90 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन की जवाबदेही तय नहीं होना चिंता की बात है।

    110 टंकियों में से केवल एक में मिला संक्रमण

    अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार शहर की कुल 110 वॉटर हेड टंकियों की जांच की गई थी। जांच में केवल एक टंकी में संक्रमण मिलने की बात सामने आई लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उसका असर बड़े इलाके तक फैल गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

     मौत के आंकड़ों पर रिपोर्ट में स्पष्ट जानकारी नहीं

    अधिवक्ता अजय बागड़िया ने यह भी कहा कि जांच आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौतों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसे लेकर उन्होंने अदालत में आपत्ति भी दर्ज कराई। अदालत ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए आयोग को विस्तृत और स्पष्ट रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

    ये भी पढ़ें: भोपाल एयरपोर्ट पर सिर्फ ₹10 में चाय! यात्रियों के लिए ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने का प्रस्ताव

    6 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

    हाईकोर्ट ने जांच आयोग और इंदौर नगर निगम को निर्देश दिया है कि वे मामले की पूरी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट 6 अप्रैल तक अदालत में पेश करें। अगली सुनवाई में इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत: स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

    दूषित पानी से 37 लोगों की मौत का मामला

    गौरतलब है कि भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे। घटना के बाद यह मामला न्यायिक जांच के दायरे में लाया गया था। अदालत पहले भी इस मामले में सख्त टिप्पणी कर चुकी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठती रही है

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts