Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इटारसी में चाकूबाजों पर बड़ा एक्शन!आरोपियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन अलर्ट

इटारसी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल रोड पर हुई अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया की हत्या के बाद प्रशासन ने बदमाशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इटारसी में बढ़ते अपराधों पर को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

इटारसी। शहर में बढ़ रहे अपराधों और बेखौफ बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन ने 'क्रैकडाउन' शुरू कर दिया है। बुधवार रात सरकारी अस्पताल रोड पर हुई अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया की नृशंस हत्या के बाद प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब उनके अवैध ठिकानों को जमींदोज करने की तैयारी है।

आरोपियों के घरों पर नोटिस 

नर्मदापुरम पुलिस कप्तान साईं कृष्ण एस.थोटा के सख्त तेवरों के बाद इटारसी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाला मोहल्ला निवासी दो मुख्य आरोपियों शुभम यादव उर्फ राजा और हशीब खान उर्फ आशू को दबोच लिया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों के मकानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया।

नियमानुसार नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों से अंतिम हरी झंडी मिलते ही नगरपालिका,पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण (अवैध निर्माण)को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर देगी।

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में हिस्ट्रीशीटर का आतंक! 25 हजार की रंगदारी मांगी, तोड़फोड़ और मारपीट के बाद गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। हालांकि,मृतक के भाई अंशु भदौरिया का कहना है कि इस हत्याकांड में कुछ और चेहरे भी शामिल हो सकते हैं जो अभी सामने नहीं आए हैं।पुलिस सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा और जनता की हिफाजत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।अपराधियों में कानून का खौफ होना जरूरी है, इसलिए शहर का माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और हर संभव कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Tajul Khan
By Tajul Khan

Latest Posts