PlayBreaking News

इटारसी:पहली बार एकलव्य स्कूल में होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का शतरंज महोत्सव, विदेशी खिलाड़ियों की होगी भागीदारी

इटारसी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का शतरंज महोत्सव एकलव्य स्कूल में आयोजित होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल शहर के लिए गौरव का क्षण होगा बल्कि खिलाड़ियों को ग्लोबल मंच प्रदान करेगा।
Follow on Google News
पहली बार एकलव्य स्कूल में होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का शतरंज महोत्सव

शतरंज प्रेमियों के लिए इटारसी शहर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल,धोखेड़ा, इटारसी में प्रथम एकलव्य इंटरनेशनल ओपन एफ.आई.डी.ई.(FIDE) रेटेड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

इटारसी के इतिहास का पहला मान्यता प्राप्त रेटेड शतरंज टूर्नामेंट

संस्था ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि यह इटारसी के इतिहास का पहला मान्यता प्राप्त (एफ.आई.डी.ई)रेटेड शतरंज टूर्नामेंट होगा जिससे शहर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। इस प्रतियोगिता का उल्लेख राष्ट्रीय शतरंज कैलेंडर में भी किया गया है।प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) तथा मध्यप्रदेश चेस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है।आयोजन की जिम्मेदारी एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल इटारसी एवं यूनिकॉर्न चेस अकादमी, भोपाल द्वारा निभाई जा रही है जबकि जे.टी.इवेंट इस आयोजन को सहयोग प्रदान कर रहा है।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर : मूंग खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त उपार्जन केंद्र खोलने की मांग की

FIDE,रेटेड प्रतियोगिता होने से विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी भी

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में देशभर से 350 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।साथ ही (FIDE)रेटेड प्रतियोगिता होने के कारण विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी की भी उम्मीद है,जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त करेगा।इस टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है बल्कि इटारसी एवं नर्मदापुरम क्षेत्र में शतरंज संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना, युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव प्रदान करना तथा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना भी है।

ये भी पढ़ें: सीहोर : सीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक सोमवार को गूंजेगा हर-हर महादेव, 11 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ेगी आस्था

प्रमुख शतरंज केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

आयोजकों का मानना है कि यह प्रतियोगिता भविष्य में इटारसी को मध्यप्रदेश के प्रमुख शतरंज केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के शीर्ष रेटेड खिलाड़ी,उभरती प्रतिभाएं तथा अनुभवी शतरंज खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे जिससे दर्शकों को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।प्रथम एकलव्य इंटरनेशनल ओपन चेस टूर्नामेंट न केवल इटारसी बल्कि पूरे नर्मदापुरम संभाग के लिए गौरव का विषय होगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होने की उम्मीद है।

Edited By: Sumit Shrivastava

Tajul Khan
By Tajul Khan
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts