PlayBreaking News

इटली के सिनर ने रचा इतिहास :26वीं बार मास्टर्स 1000 जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जोकोविच को पछाड़ा

इटली के ऊर्जावान खिलाड़ी जैनिक सिनर का विजयी अभियान नवंबर 2025 से जारी है। वहां उन्होंने पेरिस मास्टर्स में बिना कोई सेट गंवाए रोमांचक जीत हासिल की और फिर उन्होंने इसी महीने इंडियन वेल्स का टाइटल भी जीता।
Follow on Google News
26वीं बार मास्टर्स 1000 जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जोकोविच को पछाड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने 26वीं बार ATP मास्टर्स का खिताब जीता है। उन्होंने इस मामले में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा है। सिनर ने यह उपलब्धि मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराकर हासिल की है। यह मुकाबला कुल 1 घंटे 14 मिनट तक चला।

    सिनर का 26वां सेट

    मियामी ओपन में इस जीत के साथ ही सिनर के सेटों की टोटल संख्या 26 हो गई जबकि जोकोविच के नाम 24 सेट है। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने यह कीर्तिमान साल 2016 में इंडियन वेल्स और मियामी के दौरान हासिल की थी। जिसके बाद टेनिस में एक युवा खिलाड़ी ने दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिसके बाद अव वे टेनिस में नए गढ़ स्थापित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: BCCI : साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय विमेंस टीम घोषित, हरमन को कप्तानी का जिम्मा, मंधाना उपकप्तान

    नवंबर से अब तक लगातार जीते सिनर

    इटली के ऊर्जावान खिलाड़ी जैनिक सिनर का विजयी अभियान नवंबर 2025 से जारी है। वहां उन्होंने पेरिस मास्टर्स में बिना कोई सेट गंवाए रोमांचक जीत हासिल की और फिर उन्होंने इसी महीने इंडियन वेल्स का टाइटल भी जीता। वहीं कोरेंटिन म्यूटेट के खिलाफ जीत के साथ ही उन्होंने ATP मास्टर्स 1000 लेवर पर लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

    जीत के बाद सिनर - मैं बहुत खुश हूं...

    मैच के बाद दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों में शुमार जैनिक सिनर ने ATP की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं। यह खेल सोच से काफी अलग होता है, इसलिए हम हर पल फोकस बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अब देखना होगा कि अगले दौर में क्या होता है।

    यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह बने स्पोर्ट्स ऑफिसर! CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, नई नीति से मिलेगा सीधा फायदा

    सिनर ने आगे बताया कि वे हर मुकाबले के लिए तकनीकी रूप से खुद को पूरी तरह तैयार रखने पर जोर देते हैं। उनके मुताबिक, बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती होती है और वही खिलाड़ी आगे निकलता है जो मानसिक और तकनीकी दोनों रूप से मजबूत रहता है।

    अगले दौर में अमेरिकी खिलाड़ी से सामना

    चौथे दौर में जैनिक सिनर का सामना अमेरिका के युवा खिलाड़ी एलेक्स मिचेलसन से होगा। मिचेलसन ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले में अलेजांद्रो ताबिलो को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts