होर्मुज में ईरान का नया हथियार :‘Mosquito Fleet’ होर्मुज में अमेरिकी नेवी को कर रहा परेशान

इन नावों की सबसे बड़ी ताकत इनकी कम लागत है। एक अमेरिकी मिसाइल की कीमत इन नावों से कहीं ज्यादा होती है, जिससे दुश्मन के लिए इनका मुकाबला करना महंगा और मुश्किल हो जाता है। 
Follow on Google News
‘Mosquito Fleet’ होर्मुज में अमेरिकी नेवी को कर रहा परेशान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। इस बार उसकी सबसे बड़ी ताकत पारंपरिक नौसेना नहीं, बल्कि ‘मॉस्किटो फ्लीट’ बनकर उभरी है। छोटे लेकिन बेहद तेज और घातक हमले करने में सक्षम इन नावों ने अमेरिका समेत वैश्विक ताकतों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

    क्या है मॉस्किटो फ्लीट?

    ‘मॉस्किटो फ्लीट’ नाम इन नावों के छोटे आकार और झुंड में हमला करने की क्षमता के कारण पड़ा है। जैसे मच्छर झुंड में हमला कर परेशान करते हैं, वैसे ही ये नावें समूह में तेजी से हमला कर दुश्मन को घेर लेती हैं। ये नावें आकार में छोटी होती हैं, लेकिन इन्हें रॉकेट लॉन्चर और मशीनगनों से लैस किया गया है। कुछ नावें 100 नॉट्स यानी लगभग 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो इन्हें दुनिया की सबसे तेज सैन्य नौकाओं में शामिल करती है।

    यह भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को चेतावनी : हमारे जहाज रुके तो दुनिया का तेल रुक जाएगा, 'बातचीत को कमजोरी मत समझना'

    हिट एंड रन रणनीति से हमला

    इस बेड़े का संचालन IRGC के हाथ में है, जो ‘हिट एंड रन’ रणनीति अपनाता है। यानी अचानक हमला करना और तुरंत गायब हो जाना। ये नावें तटीय इलाकों, छोटे बंदरगाहों और यहां तक कि गुफाओं जैसे ठिकानों से निकलकर हमला कर सकती हैं, जिससे इन्हें ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज बंद है, Go Back Immediately...’ ईरानी सेना का भारतीय जहाज को आदेश, सामने आए Audio ने बढ़ाई चिंता

    कम लागत, ज्यादा नुकसान

    इन नावों की सबसे बड़ी ताकत इनकी कम लागत है। एक अमेरिकी मिसाइल की कीमत इन नावों से कहीं ज्यादा होती है, जिससे दुश्मन के लिए इनका मुकाबला करना महंगा और मुश्किल हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान के पास अभी भी हजारों की संख्या में ऐसी नावें मौजूद हैं।

    Breaking News

    व्यापारिक जहाजों के लिए बड़ा खतरा

    जहां अमेरिकी युद्धपोत अपनी सुरक्षा कर सकते हैं, वहीं तेल टैंकर और कार्गो जहाज इस खतरे के सामने बेहद कमजोर हैं। इंटरनेशनल मैरीटाइम एजेंसी के अनुसार, मौजूदा तनाव के दौरान कम से कम 20 व्यापारिक जहाजों पर इन नावों द्वारा हमला किया गया है। ईरान इन नावों के जरिए समुद्री रास्तों को बाधित कर रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और ईंधन की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts