Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :ACJ विवेक रूसिया सहित 6 जजों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मप्र हाईकोर्ट में योग अभ्यास किया गया।इस अवसर पर एक्टिंग चीफ जस्टिस विवके रूसिया समेत अन्य न्यायाधीश मौजूद थे। योगाचार्य प्रवीण साहनी की मौजूदगी में न्यायाधीशों ने विभिन्न योगासन किए।
ACJ विवेक रूसिया सहित 6 जजों ने किया योगाभ्यास

जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक में रविवार को योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया, जस्टिस विशाल मिश्रा, जस्टिस डीडी बंसल, जस्टिस रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, जस्टिस बीपी शर्मा और जस्टिस प्रदीप मित्तल ने सक्रिय रूप से भाग लेकर योगाभ्यास किया और समाज को निरोग रहने का संदेश दिया।

/img/89/1782046871195

मानसिक शांति का संकल्प लिया

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित योगाचार्य प्रवीण साहनी ने उपस्थित सभी जजों और न्यायिक अधिकारियों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही तकनीकों से अवगत कराया। इस मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुमन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी और रजिस्ट्री कार्यालय के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योग कर स्वास्थ्य और मानसिक शांति का संकल्प भी लिया। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts