PlayBreaking News

Gmail Update:जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट पेश किया है, जिसके तहत अब एंड्रॉयड और iOS डिवाइस पर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलने जा रही है, जिससे ईमेल पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।
Follow on Google News
जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस नए अपडेट के बाद यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी टूल या एक्सटेंशन के सीधे जीमेल ऐप से एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज और पढ़ सकेंगे, हालांकि फिलहाल यह सुविधा गूगल वर्कस्पेस के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है।

    अब मोबाइल ऐप से ही भेज सकेंगे एन्क्रिप्टेड ईमेल

    गूगल के इस अपडेट के बाद यूजर्स को एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने के लिए अब डेस्कटॉप या किसी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा अब सीधे Gmail मोबाइल ऐप से ही सुरक्षित ईमेल भेजना और पढ़ना संभव होगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो अक्सर मोबाइल पर ही काम करते हैं इसके साथ ही यह सुविधा एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे पहले जहां एन्क्रिप्शन के लिए अलग सेटअप की जरूरत होती थी अब यह प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो गई है। 

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर : दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

    क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और कैसे करता है काम ?

    एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम है जिसमें डेटा भेजने वाले और रिसीव करने वाले के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति उसे पढ़ नहीं सकता इस टेक्नोलॉजी में मैसेज या ईमेल को एक तरह के लॉक में बदल दिया जाता है जिसकी चाबी केवल रिसीवर के पास होती है यानी बीच में कोई भी व्यक्ति उस डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता इसे ऐसे समझा जा सकता है जैसे आप किसी कीमती सामान को ताले में बंद करके भेजते हैं और उसकी चाबी सिर्फ पाने वाले के पास होती है यही कारण है कि यह फीचर आज के समय में सबसे सुरक्षित कम्युनिकेशन तरीकों में से एक माना जाता है। 

    ये भी पढ़ें: PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की : कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

    किन यूजर्स को मिलेगा फायदा 

    यह सुविधा फिलहाल गूगल वर्कस्पेस के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए लाई गई है जिनके पास क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध है इसे इस्तेमाल करने के लिए एडमिन को पहले एडमिन कंसोल के जरिए मोबाइल सपोर्ट को एक्टिवेट करना होगा इसके बाद ही यूजर्स अपने डिवाइस पर इस फीचर का उपयोग कर पाएंगे गूगल ने बताया है कि यह अपडेट रैपिड और शेड्यूल रिलीज दोनों डोमेन पर जारी किया जा चुका है यानी आने वाले समय में ज्यादा यूजर्स तक इसकी पहुंच बढ़ेगी इस अपडेट के बाद कहीं से भी सुरक्षित ईमेल एक्सेस करना आसान हो जाएगा। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts