Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तुर्की में फिर हिली धरती, 5.8 की तीव्रता से आया भूकंप; कई इलाकों में दहशत

तुर्की में गुरुवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। दियारबाकिर, अदियामान, शानलिउर्फा, मालट्या और गाजियांटेप समेत कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट में तीव्रता 5.5 बताई गई थी। AFAD ने फील्ड स्कैनिंग शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की मौत या घायल होने और बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
तुर्की में फिर हिली धरती, 5.8 की तीव्रता से आया भूकंप; कई इलाकों में दहशत

तुर्की में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। इससे दियारबाकिर, अदियामान, शानलिउर्फा, मालट्या और गाजियांटेप समेत आसपास के कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए।

दियारबाकिर में ज्यादा असर

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप का असर दियारबाकिर में ज्यादा महसूस किया गया। पहले भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 5.8 किया गया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में लोग सतर्क हो गए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

Breaking News

AFAD ने शुरू किया फील्ड सर्वे

तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी AFAD के मुताबिक फिलहाल किसी नकारात्मक स्थिति की जानकारी नहीं मिली है। प्रभावित इलाकों में टीमों को भेजकर फील्ड स्कैनिंग की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीमें अलग-अलग इलाकों में हालात का जायजा ले रही हैं। भूकंप के बाद संभावित नुकसान की जानकारी जुटाने के लिए निगरानी जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts