होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ा!शांति वार्ता के बीच अमेरिका-ईरान में फिर जंग, मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के दौरान फिर सैन्य तनाव बढ़ गया। होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर ईरानी हमले के बाद अमेरिका ने मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और रडार साइटों पर एयरस्ट्राइक की। जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
Follow on Google News
शांति वार्ता के बीच अमेरिका-ईरान में फिर जंग, मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता जारी है, लेकिन इसी दौरान दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कार्गो जहाज पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हवाई हमला किया। इसके बाद ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर पलटवार किया है। दोनों देशों के बीच इन दिनों स्विट्जरलैंड में शांति प्रस्ताव को लेकर बातचीत चल रही है। ऐसे में ताजा हमलों का असर वार्ता पर भी पड़ सकता है।

कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका की कार्रवाई

रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कार्गो जहाज पर ईरानी हमले के बाद ट्रंप प्रशासन नाराज हो गया। इसके बाद शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ कई रडार साइटों को भी निशाना बनाया।

ईरान ने किया पलटवार

अमेरिकी हमले के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने जवाबी कार्रवाई की। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका ने युद्धविराम और अपने वादों का उल्लंघन करते हुए ईरान के तटीय इलाकों पर हवाई हमले किए। ईरान ने दावा किया कि इसके जवाब में IRGC ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

Hormuz Strait

ईरान ने अमेरिका पर लगाए समझौता तोड़ने के आरोप

ईरानी सेना ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने का अधिकार ईरान के पास है। सेना का आरोप है कि अमेरिका ने विभिन्न पक्षों को उकसाकर इस व्यवस्था का उल्लंघन किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करना जरूरी हो गया। ईरान ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी ऐसी आक्रामक कार्रवाई हुई तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक सख्त और खतरनाक होगा।

ट्रंप बोले- 'मुझे उनका हमला पसंद नहीं आया'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें ईरान की ओर से किया गया हमला बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने एक नहीं बल्कि चार हमले किए। जब उनसे पूछा गया कि शांति वार्ता अच्छी चलने के बावजूद हमले क्यों हो रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा, "वे (ईरानी) थोड़े अलग तरह के हैं।"

ईरान ने जहाज पर हमला क्यों किया?

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में है और सभी देशों को वहां के नियमों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान की कार्रवाई युद्धविराम का उल्लंघन नहीं, बल्कि उस व्यवस्था को लागू करने का हिस्सा है। अजीजी ने अमेरिका पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts