बांग्लादेश में भारतीय प्रोटोकॉल ऑफिसर का मिला शव :नरेन धर की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बांग्लादेश के चटगांव में स्थित इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में भारतीय प्रोटोकॉल ऑफिसर नरेन धर का शव मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
नरेन धर की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
High Commission of India

बांग्लादेश के चटगांव शहर में स्थित इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में एक भारतीय सुरक्षा/प्रोटोकॉल अधिकारी का शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन परिसर से एक अधिकारी का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 9:30 बजे शव को बरामद किया। इसके बाद शव को चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है। वह इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे।

Featured News

मौत की वजह?

चटगांव सिटी पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर अमीनुर राशिद ने बताया कि नरेन धर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts