PlayBreaking News

वेनेजुएला भूकंप की तबाही में चमत्कार!भूकंप के बीच महिला ने मलबे के नीचे दिया बच्चे को जन्म

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में 235 लोगों की मौत और 4,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसी बीच कराकस में मलबे के नीचे फंसी एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। भारत ने राहत अभियान 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू कर मेडिकल टीम और सैन्य डॉक्टरों को मदद के लिए वेनेजुएला भेजा है।
Follow on Google News
भूकंप के बीच महिला ने मलबे के नीचे दिया बच्चे को जन्म
Venezuela Earthquake

कराकस। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी बीच मलबे के नीचे से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

मलबे के नीचे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

भूकंप के बाद कराकस में बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकाल रहा था। इसी दौरान एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मेडिकल टीम ने मौके पर ही मलबे के नीचे सुरक्षित तरीके से उसकी डिलीवरी कराई। खुशी की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बचाव कार्य में आ रही हैं मुश्किलें

भूकंप के कारण कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कमजोर ढांचों और लगातार चल रहे राहत कार्य के बीच बचाव टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

भूकंप से कराकस, ला गुएरा समेत कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 4,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। सैकड़ों लोगों के लापता होने की भी खबर है।

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में तबाही का मंजर : भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा लोग घायल; दुनिया भर से पहुंच रही मदद

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है। इसके तहत भारतीय सेना की 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल यूनिट का 41 सदस्यीय दल भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला भेजा गया है।

इस टीम में नौ अनुभवी सैन्य डॉक्टर भी शामिल हैं, जो प्रभावित इलाकों में आपातकालीन इलाज, सर्जरी, ट्रॉमा केयर और गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार करेंगे।

भारत ने जताई एकजुटता

भारत ने वेनेजुएला के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़ा है। यह अभियान 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के तहत मानवीय सहायता और वैश्विक सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है।

सुदर्शन पटनायक ने बनाई खास सैंड आर्ट

पद्मश्री सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष सैंड आर्ट बनाई। इस कलाकृति के जरिए उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई और दुनिया से उनकी मदद की अपील की।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts