NEET का छात्र निकला दरिंदा!इंस्टाग्राम से बुना दोस्ती का जाल, नाबालिग से दरिंदगी कर लूटा भरोसा

Follow on Google News
इंस्टाग्राम से बुना दोस्ती का जाल, नाबालिग से दरिंदगी कर लूटा भरोसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती ने एक नाबालिग पीड़िता की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। आरोपी ने पहले भरोसे का जाल बुना, फिर उसी विश्वास का बेरहमी से फायदा उठाते हुए दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपी पीड़िता के घर से ज्वैलरी और नगद रकम लेकर फरार हो गया, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।

    हीरा नगर थाना पुलिस का  एक्शन

    पीड़िता की शिकायत पर हीरा नगर थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दुष्कर्म और चोरी का मामला दर्ज किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अनव पिता लालचंद गनवीर, जो सेलटैक्स कॉलोनी का रहने वाला है, सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग के संपर्क में आया था। दोस्ती के नाम पर उसने धीरे-धीरे पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

     

    कारनामों ने  की असलियत उजागर  

    हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद को नीट (NEET) की तैयारी करने वाला छात्र बताता था, लेकिन उसके काले कारनामों ने उसकी असलियत उजागर कर दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

    सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती खतरनाक 

    थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, यह मामला बेहद गंभीर है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पुख्ता सबूत जुटा रही है। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts