गणेश प्रतिमाएं फेंकने पर निगम के 7 कर्मचारी बर्खास्त, 2 सस्पेंड, सभी पर एफआईआर भी दर्ज
घटना का वीडियो सामने आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई
इंदौर। जवाहर टेकरी इलाके में सोमवार को गणेश प्रतिमाएं फेंकने के मामले में नगर निगम एक्शन मोड में दिखा। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर 7 दैनिक वेतन भोगियों को बर्खास्त (सेवा समाप्त) करने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके साथ ही दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को निगम ने सभी 9 कर्मचारियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया।
अपर आयुक्त अभय राजगांवकर मंगलवार को चंदन नगर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने हेमराज, सुनील, करण, राजेश रामाजी, मुकेश, लखन, राजू, सुपरवाइजर चंद्रशेखर यादव और अविनाश देशमुख के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके साथ ही जोन 13 के जोनल अधिकारी ब्रजमोहन भगोरिया और कार्यक्रम अधिकारी शैलेष पाटोदी को पद से हटा दिया। ड्यूटी के मुताबिक, उन्हें पूरे समय मौके पर मौजूद रहना था, लेकिन वह गायब हो गए थे।
https://twitter.com/psamachar1/status/1440240822776057858?s=20












