पुलिस की नाइट गश्त के दौरान व्यापारी से लूट : कलेक्टर ऑफिस के सामने पिस्टल लेकर घुसे तीन बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
Publish Date: 22 Aug 2023, 11:03 AM (IST)Updated On: 22 Aug 2023, 11:04 AM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
इंदौर। शहर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोमवार रात एक तरफ पुलिस सड़कों पर चेकिंग कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने सिगरेट और पान मसाला के थोक व्यापारी को निशाना बनाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
अलग-अलग इलाकों में भागे बदमाश
एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में कलेक्टर ऑफिस के सामने नेहा अपार्टमेंट के बेसमेंट में दिलीप नामक एक थोक व्यापारी के यहां सोमवार रात करीब 11 बजे नकाब में आए तीन बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर व्यापारी को धमकाया और उससे 8000 छीन कर ले गए। जब व्यापारी एक ग्राहक को रुपए दे रहा था, उसी दौरान तीनों नकाब में आए और देसी कट्टा निकालकर व्यापारी को दिखाया और रुपए छीन कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जहां आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में भागते हुए दिखाई दिए।
https://twitter.com/psamachar1/status/1693855254029217888?t=kSSqZ3Y3BKzXyeOq0R-JFA&s=08
(इनपुट – हेमंत नागले)
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 
मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More