Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में चोरों का नया पैंतरा: रेडियम कैप से चेहरा छिपाया, वकील के घर से सोना-नकदी उड़ाई

तीन से ज्यादा बदमाश CCTV में कैद, रेडियम कैप के रिफ्लेक्शन से चेहरे नहीं आए साफ; डेढ़ लाख नकद, 13 तोला से ज्यादा सोना-चांदी ले गए
इंदौर में चोरों का नया पैंतरा: रेडियम कैप से चेहरा छिपाया, वकील के घर से सोना-नकदी उड़ाई
Ai Generated

इंदौर। शहर और आसपास के इलाकों में चोरी करने वाले बदमाश अब पुलिस और सीसीटीवी कैमरों को चकमा देने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। खुड़ैल क्षेत्र में रेडियम लगी टोपी पहने चोरों की गैंग ने एक वकील के घर धावा बोलकर 20 लाख रुपए से अधिक का माल चोरी कर लिया। बदमाशों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, लेकिन टोपी पर लगे रेडियम के रिफ्लेक्शन के कारण उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।खुड़ैल के श्रीविनायक टाउनशिप, देवगुराड़िया में रहने वाले वकील अरुण चौहान के घर 23 तारीख की रात चोरी हुई। इन दिनों काम अधिक होने के कारण अरुण पलासिया स्थित अपने कार्यालय में रात तक काम कर रहे हैं। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें: कुएं में मिले दो बच्चों के शव, पेड़ पर फंदे से लटकी मिली मां; जांच में जुटी पुलिस

रातभर ऑफिस में रहे वकील, घर पहुंचने पर खुला चोरी का राज

अरुण 23 तारीख की रात ऑफिस में काम करने गए थे। अगले दिन 24 तारीख को जब वे घर लौटे तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर चोरी का पता चला।बदमाश घर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, 13 तोला से अधिक सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और कार की चाबी ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर खुद को शहर काजी बताने की कोशिश! केस दर्ज

CCTV में तीन से ज्यादा बदमाश, रेडियम कैप ने बिगाड़ा चेहरा

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन से अधिक बदमाश वारदात करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सिर पर रेडियम लगी कैप पहन रखी थी। कैमरे की रोशनी पड़ते ही टोपी पर लगा रेडियम चमकने लगा, जिससे बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं आ सके।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कर लें ये जरूरी तैयारियां, जानें क्या करें और क्या नहीं

पुलिस के सामने नई चुनौती

बदमाशों द्वारा चेहरे छिपाने के लिए अपनाए गए इस तरीके ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस अब फुटेज में बदमाशों की कद-काठी, कपड़ों, चलने के तरीके और वारदात के दौरान उनकी गतिविधियों के आधार पर सुराग जुटा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts