फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर खुद को शहर काजी बताने की कोशिश! केस दर्ज

इंदौर। फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को सांवेर का शहर काजी घोषित कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। प्रशासनिक जांच में दस्तावेजों में दर्ज तथ्य मिथ्या और भ्रामक पाए जाने के बाद सांवेर पुलिस ने मोहम्मद सलामुद्दीन बरकाती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक, सांवेर निवासी मोहम्मद सलामुद्दीन बरकाती ने वास्तविक तथ्यों को छिपाकर कुछ दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने तहसील सांवेर में खुद को शहर काजी स्थापित कराने के लिए वरिष्ठ कार्यालयों को पत्र भेजे।
ये भी पढ़ें: दुनिया भर में चिंताओं के बीच OpenAI जल्द लॉन्च कर सकता है सायबर-सिक्योरिटी बेस्ड प्रोडक्ट GPT-6 Cyber
शिकायत के बाद शुरू हुई प्रशासनिक जांच
मामले में शिकायतकर्ता अकबर पटेल ने कलेक्टर कार्यालय के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग में शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू की और बरकाती को कारण बताओ नोटिस जारी किया।नोटिस के जवाब में बरकाती विभाग के समक्ष पेश हुए। पुलिस के अनुसार, इस दौरान उन्होंने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए इसे भूलवश हुई गलती बताया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज:40 मिनट में टिकट खत्म!
जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
इसके बाद पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के सहायक संचालक अनिल सोनी ने जांच प्रतिवेदन तैयार कर एसपी देहात को भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर सांवेर पुलिस ने बरकाती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज:40 मिनट में टिकट खत्म!
दस्तावेज और पत्रों की भी जांच
पुलिस अब प्रशासनिक जांच में सामने आए दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपी द्वारा तैयार किए गए दस्तावेजों के साथ वरिष्ठ कार्यालयों को भेजे गए पत्रों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



















