Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुएं में मिले दो बच्चों के शव, पेड़ पर फंदे से लटकी मिली मां; जांच में जुटी पुलिस

टीकमगढ़ के बछोड़ा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। कुएं से दो मासूम बच्चों के शव मिले, जबकि उनकी मां का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पति और ससुर पर आरोप लगाए हैं, वहीं ससुराल पक्ष ने पारिवारिक विवाद की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुएं में मिले दो बच्चों के शव, पेड़ पर फंदे से लटकी मिली मां; जांच में जुटी पुलिस

टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 25 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित कुएं से उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान राहुल कुशवाहा की पत्नी रश्मि कुशवाहा (25), उसकी छह वर्षीय बेटी पूर्वी कुशवाहा और चार वर्षीय बेटे हार्दिक कुशवाहा के रूप में हुई है।

सुबह पेड़ पर लटका मिला महिला का शव

गुरुवार सुबह बछोड़ा गांव में महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने की सूचना पुलिस को मिली। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित कुएं में दोनों बच्चों के शव मिले। सूचना के बाद दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए आरोप

मृतका के पिता चैनू कुशवाहा, निवासी बैरबार थाना जतारा और भाई देशपत कुशवाहा ने रश्मि के पति राहुल और ससुर कनछेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि राहुल उनकी बेटी के साथ लगातार मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को भी रश्मि के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद वह मायके में रह रही थी।

Breaking News

ससुर ने बताया पारिवारिक विवाद

वहीं, मृतका के ससुर कनछेदी कुशवाहा ने घटना को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया। उनका कहना है कि रश्मि का पति राहुल से विवाद रहता था। ससुर के मुताबिक, कुछ दिन पहले रश्मि ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन भी किया था। कनछेदी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रश्मि दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। इसके बाद बच्चों के शव कुएं में और रश्मि का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

जांजगीर चांपा में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप और ससुराल पक्ष की ओर से बताए गए घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts