PlayBreaking News

इंदौर में शर्मनाक लापरवाही :-रेसीडेंसी कोठी की रसोई में कॉकरोच-कीड़े मिले, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने खाना छोड़ दिया

Follow on Google News
इंदौर में शर्मनाक लापरवाही :-रेसीडेंसी कोठी की रसोई में कॉकरोच-कीड़े मिले, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने खाना छोड़ दिया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की इंदौर यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल देने वाली चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिस रेसीडेंसी कोठी में राज्यपाल ठहरे हुए थे, वहां की रसोई में गंदगी, कॉकरोच और सड़ी सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। हालात देखकर राज्यपाल ने नाराजगी जताई और दोपहर का भोजन करने से साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और कलेक्टर शिवम वर्मा तथा एडीएम रोशन राय को तत्काल तलब किया गया।

    दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे इंदौर

    राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। उन्हें रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर 1 और 2 में ठहराया गया था। सुबह नियमित निरीक्षण के दौरान एडीसी नरेंद्र रावत (आईपीएस) और उनके साथ मौजूद अधिकारी विपुल शाह किचन पहुंचे। वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। रसोई में चारों तरफ गंदगी फैली थी, कॉकरोच और कीड़े घूमते नजर आए, बर्तन गंदे पड़े थे और सड़े आलू व सब्जियों के छिलके बिखरे हुए मिले। अधिकारियों ने तुरंत राज्यपाल को पूरी स्थिति से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही राज्यपाल ने वहां भोजन करने से मना कर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे एयरपोर्ट पर भोजन करेंगे।

    दागदार बेडशीट ने बढ़ाया मामला

    सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग और धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। जब साफ बेडशीट की मांग की गई तो कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसी लापरवाही के बाद अधिकारियों ने किचन और पैंट्री का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें और भी गंभीर खामियां सामने आईं। पैंट्री और फ्रिज में भी गंदगी मिली तथा सड़ी सामग्री रखी पाई गई। हालात देखकर अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को कड़ी फटकार लगाई। तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए जरूरी बर्तनों और सामग्री की सूची मांगी गई। दोपहर तक नए कुकर और क्रॉकरी की व्यवस्था करानी पड़ी।

    हाउसकीपिंग एजेंसी पर सवाल

    रेसीडेंसी कोठी की हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास बताई गई है, जिसके संचालक अमनवीर अरोरा हैं। कर्मचारियों का दावा है कि जुलाई 2023 से उनका भुगतान लंबित है और हाल ही में केवल चार लाख रुपये ही जारी किए गए हैं। भुगतान अटकने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होने की बात भी सामने आई है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Bhopal
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts