PlayBreaking News

इंदौर में रिटायर डीएसपी के साथ ठगी - ट्रेजरी ऑफिसर बनकर लगाई ढाई लाख की चप्पत

Follow on Google News
इंदौर में रिटायर डीएसपी के साथ ठगी -  ट्रेजरी ऑफिसर बनकर लगाई ढाई लाख की चप्पत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आजाद नगर क्षेत्र में  रिटायर्ड डीएसपी को लिंक भेजकर उनके खाते से 2 लाख 33 हजार रुपए निकाल लिए। हैकर ने कॉल कर खुद को ट्रेजरी ऑफिसर बताया। पेंशन दिलाने के लिए उन्हें लिंक भेजकर डिटेल अपलोड करा ली  गैंग के एक बदमाश प्रशांत कुमार मंडल (निवासी ग्राम घोर्मारा झारखंड) को गिरफ्तार किया है।

     टीआइ लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक डीएसपी के पद से रिटायर हुए पवनपुरी (पालदा) निवासी ध्यानूराव बच्चन (65) से 13 अक्टूबर को ठगी हो गई थी। साइबर अपराधी ने काल कर उनसे बात की और खुद को ट्रेजरी कार्यालय (भोपाल) में पदस्थ अफसर डीके तिवारी बताया। उसने पेंशन प्रकरण की चर्चा की और ध्यानूराव से आधार व पैन कार्ड सहित अन्य जानकारी ले ली। वाट्सएप पर लिंक भेजी और एरियर आदि निकालने का झांसा देकर लिंक के माध्यम से फर्जी एप इंस्टाल करवाते हुए सवा दो लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। परसों रात आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

    मामला जांच में था कि इस बीच अन्य शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों से भी इसी तरह ठगी के मामले सामने आए। भोपाल क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद एक आरोपी प्रशांत कुमार पिता झारखंडी मंडल (32) निवासी अपूर्वा अपार्टमेंट थाना सदर, रांची (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है। मूलत: ग्राम घोमारज़ थाना मोहनपुर, देवघर (झारखंड) के अपूर्वा कुमार ने पूछताछ में इंदौर के रिटायर्ड डीएसपी ध्यानूराव बच्चन से ठगी स्वीकार ली है। गिरफ्तारी की सूचना पर आजाद नगर पुलिस भोपाल पहुंची थी। पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी ले ली है। अब उसे पूछताछ के लिए प्रॉडक्शन वारंट पर इंदौर लाया जाएगा। 

    डीपी पर लगा मध्यप्रदेश शासन का लोगो

    बच्चन बोले, मैंने आरोपी की डीपी देखी तो उस पर मध्यप्रदेश शासन का लोगो था। उसने सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस न्यू दिल्ली की लिंक भेजी थी। उसे असली मानकर मैंने क्लिक कर जानकारी अपलोड कर दी। 16 अक्टूबर की शाम बैंक के दो मैसेज आए।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts