इंदौर : नगर निगम की सहायक राजस्व निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

हेमंत नागले, इंदौर। राऊ सहायक राजस्व निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, निगम अधिकारी एक्टिवा से अपने घर जा रही थी तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद निगम अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए महेश यादव ने बताया कि नगर परिषद में काम करने वाली गीता पांडे एआरआई के पथ पर नियुक्त है, जहां पर शनिवार देर शाम वह अपने घर लौट रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला के सिर में गंभीर चोट आई, अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।











