PlayBreaking News

500 से भी कम रह गए इंदौर मेट्रो के यात्री, एक महीने के अंदर बढ़े किराए का असर, समय में भी बदलाव

Follow on Google News
500 से भी कम रह गए इंदौर मेट्रो के यात्री, एक महीने के अंदर बढ़े किराए का असर, समय में भी बदलाव

इंदौर। इंदौर में कुल 6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर में शुरु की गई मेट्रो को एक महीना पुरा हो चुका है। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदौर मैट्रो का औपचारित शुभांरभ वर्चुअली रूप से किया गया था। लेकिन अब रेल कॉर्पोरेशन नें इंदौर मेट्रो के संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

मेट्रो में हुआ ये बड़ा बदलाव

इंदौर मेट्रो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई समय-सारणी और किराए की नई दरें घोषित की गई थी। यह बदलाव 23 जून 2025 को किया गया था। पहले सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जा रहा था। लेकिन अब समय परिवर्तन करने के बाद मेट्रो का संचालन शनिवार और रविवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। वहीं, हर एक घंटे में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है।

यात्रियों की सख्या में परिवर्तन

पहले सप्ताह में यात्रियों को मेट्रो की फ्री राइड मिली थी। उसके बाद किराए में रियायत मिलने लगी थी। इंदौर मेट्रो में जहां शुरुआती दिनों में प्रतिदिन यात्रियों कि संख्या 25 हजार से अधिक पहुंची थी। अब रोजाना 500 से भी कम यात्री मेट्रो में सफर कर रहे है।

25 प्रतिशत रियायत में कर रहे सफर

यात्रियों को अब तक सफर में 70 और 50 प्रतिशत किराए की रियायत मिल रही थी, वहीं अब मेट्रो यात्री 25 प्रतिशत रियायत में सफर कर रहे हैं। किराया बदलाव के बाद में अब न्यूनतम किराया 15 रुपए प्रतिव्यक्ति है, और अधिकतम किराया 23 रुपए प्रतिव्यक्ति कर दिया गया है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts