Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, एयरपोर्ट रोड पर हादसा

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की क्रेन से टक्कर लगने से मौत हो गई। महिला पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आई एक क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इंदौर में क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, एयरपोर्ट रोड पर हादसा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर गुरुवार सुबह एक बुज़ुर्ग महिला की क्रेन से टक्कर लगने से मौत हो गई। महिला पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आई एक क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला नीचे गिर गईं और क्रेन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने क्रेन को रोका और पुलिस को सूचना दी। एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को जब्त कर लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    मृतक की अब तक नहीं हुई पहचान

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक महिला ने साध्वी जैसे कपड़े पहन रखे थे। उनके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    चालक की लापरवाही बनी मौत की वजह

    पुलिस के अनुसार, यह हादसा यादव मार्केट के सामने हुआ। कृष्णा सर्विस की क्रेन (नंबर MP09GJ1080) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts