Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर ब्रजेश्वरी ब्लास्ट केस :पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

ब्रजेश्वरी एनेक्स में आग लगने से एक घर के आठ लोगों की मौत हो गई। पहले बताया गया कि ईवी में ब्लास्ट होने से आग लगी। फिर पुगलिया परिवार के सदस्य ने कहा बिजली के पोल से आग लगी, अब यह बात सामने आ रही कि किचन में शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लगी।
पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। ब्रजेश्वरी ऐनेक्स में अग्निकांड मामले में पुलिस द्वारा जांच की गई रिपोर्ट में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट में आग लगने का कारण बताते हुए चौंका दिया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार किचन में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके कारण आग लगी। यहीं आग गैस सिलेंडर में  लगी और विस्फोट हो गया।

    सबने बताए अलग-अलग कारण

    गौरतलब है कि आग किस कारण लगी इसे लेकर संशय बना हुआ था कभी बिजली के पोल से तो कभी इलेक्ट्रिक कार से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी हाल ही में बिजली विभाग ने भी अपनी ओर से यह बयान पेश किया था कि बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ था। तो वहीं मृतक मनोज के बेटे सौरभ ने इलेक्ट्रिक व्हीकल से आग लगने वाली बात को सिरे से नकार दिया था।

    एक सेंटीमीटर का फोम था

    पुलिस को एमवाय से जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें कहा गया है कि बच्चे के शव की जगह फोम दे दिया। शव में भी बच्चे का केवल पैर ही था। शरीर का शेष हिस्सा नहीं मिला। विस्तृत पीएम रिपोर्ट में उल्लेख है कि बच्चे के सिर पर एक सेंटीमीटर फोम चिपका था, जो सामान्य तौर पर खुदकुशी या जलने से मौत के दौरान होता है। कई बार फांसी लगने के दौरान मृतक के गले में रस्सी का टुकड़ा भी रह जाता है। उसे जांच के दायरे में नहीं माना जाता। हालांकि अभी नई रिपोर्ट पर विश्वास करना भी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि अभी पूरी रिपोर्ट आना बाकी है। 

    एक-दो दिन में आएगी पूरी जांच रिपोर्ट

    बच्चे के सिर पर एक सेंटीमीटर फोम चिपका था। उसके पूरे मृत शरीर को परिजनों ने दफनाया है। जांच अंतिम छोर तक पहुंच गई है। एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। किचन में शार्ट सर्किट होने से आग घर में फैली थी।

    मनीष लोधा, थाना प्रभारी तिलक नगर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts