Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर: बेकरी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी

इंदौर: बेकरी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के राधा नगर, जवाहर टेकरी स्थित ग्राम सिंहासा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुफ्फा बेकरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत जारी है। आग की तेज लपटों और उठते धुएं के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

    धार रोड स्थित नावदा पंथ के समीप सिंहासा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाइस-सूफा बैकरी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तुरंत मोर्चा संभालते हुए एक के बाद एक पानी के टैंकर बुलाए गए। दमकलकर्मियों ने लगातार मशक्कत करते हुए करीब पांच टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीतर सुलगती आग ने हालात को चुनौतीपूर्ण बनाए रखा। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी और फायर टीम लगातार जूझती रही। बताया जा रहा है कि यह बैकरी जवाहर मार्ग, बंबई बाजार क्षेत्र से जुड़े परिवार द्वारा संचालित की जाती है। स्कूल के पास स्थित इस यूनिट में टोस्ट, ब्रेड, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण होता है।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts