PlayBreaking News

इंदौर एयरपोर्ट पर चूहों का आतंक, यात्री की पैंट में घुसा और काटा, बेंगलुरु में लगवाया रेबीज का इंजेक्शन

Follow on Google News
इंदौर एयरपोर्ट पर चूहों का आतंक, यात्री की पैंट में घुसा और काटा, बेंगलुरु में लगवाया रेबीज का इंजेक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। भारत की क्लीनेस्ट सिटी इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक यात्री की पैंट में चूहा घुस गया और उसे काट लिया। इस घटना ने एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को भी उजागर किया है। क्योंकि, यात्री को तुरंत आवश्यक इंजेक्शन नहीं मिल सका। 

    एयरपोर्ट पर नहीं मिला इलाज

    यह घटना मंगलवार की है जब भोपाल के रहने वाले अरुण मोदी इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जा रहे थे। फ्लाइट का समय बाकी होने के कारण वे एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल में आराम कर रहे थे। तभी एक चूहा उनकी पैंट में घुस गया और उन्हें घुटने के पीछे काट लिया। 
    घबराहट में अरुण ने पेंट उतारकर चूहे को पकड़ा। इस घटना के बाद जब उन्होंने एयरपोर्ट के मेडिकल रूम से इलाज मांगा तो उन्हें रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिला।

    बेंगलुरु पहुंचकर लगवाया इंजेक्शन  

    अरुण मोदी ने बताया कि उनके डॉक्टर ने उन्हें तुरंत रैबीज का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी थी। लेकिन इंदौर एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। एयरपोर्ट स्टाफ ने केवल एक प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया। जिसके आधार पर अरुण ने बेंगलुरु पहुंचने के बाद इंजेक्शन लगवाया। हालांकि, नाराजगी जताने के बाद उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन दिया गया था।

    पहले भी चूहों और गंदगी की हो चुकी शिकायतें

    यह पहली बार नहीं है कि इंदौर एयरपोर्ट पर इस तरह की घटना हुई है। पहले भी कई यात्री चूहों, कॉकरोचों और गंदगी को लेकर शिकायत कर चुके हैं। हाल ही में एक यात्री ने एयरपोर्ट के वॉशरूम की गंदगी के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जिसके बाद एयरपोर्ट पर सफाई हुई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts