PlayBreaking News

मोबाइल चार्जर और एयरपॉड में सोना छुपाकर लाया मुंबई का यात्री, इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा; चकमा देने रेडियम की पॉलिश की

Follow on Google News
मोबाइल चार्जर और एयरपॉड में सोना छुपाकर लाया मुंबई का यात्री, इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा; चकमा देने रेडियम की पॉलिश की
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर शारजाह से आए एक यात्री के मोबाइल चार्जर और एयरपॉड से सोना बरामद किया गया है। एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर IX256 से उतरे यात्री मोहम्मद आरिफ गामा शेख पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई की है। यह सोना तस्करी कर लाया जा रहा था, उसके पास से 80.29 ग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। वह मुंबई का रहने वाला है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

एक लैपटॉप और दो आईफोन भी बरामद

जानकारी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी और आशंका पर यात्री को इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रोका। जांच में उसके एयरपॉड और मोबाइल के चार्जर में सोना मिला, जिसे तस्करी कर लाया गया था। उसके पास से विदेश में बना एक लैपटॉप और दो आईफोन भी बरामद हुए हैं। यात्री की पहचान मुबंई निवासी मो. आरिफ गामा शेख के तौर पर हुई है। आरिफ शारजाह से आई एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर IX256 से इंदौर आया था। सोने को अधिकारियों की नजरों से बचाने के लिए उस पर रोडियम की पालिश की हुई थी। जिन एयरपॉड में सोना छुपाया था, वे चालू हालत में थे। कस्टम को शक है कि, यात्री का संबंध तस्करी से जुड़ी किसी प्रशिक्षित और संगठित गैंग से है। यात्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। https://x.com/psamachar1/status/1796404291466580159 ये भी पढ़ें- श्रीलंका के सीता मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे मप्र से श्रद्धालु
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts